1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. कोरोना वायरस
  4. maharashtra minister aslam sheikh corona infected quarantined himself

महाराष्ट्र के कैबिनेट मंत्री शेख कोरोनावायरस पॉजिटिव

Maharashtra
मुंबई। महाराष्ट्र के कैबिनेट मंत्री असलम शेख को सोमवार को कोरोनावायरस (Coronavirus) का परीक्षण पॉजिटिव आया।
 
शेख ने ट्वीट किया कि यह सूचित कर रहा हूं कि मेरा कोविड-19 (Covid-19) परीक्षण पॉजिटिव आया है। वर्तमान में मुझमें करोना के लक्षण नहीं पाए गए है और मैंने अपने आप को आइसोलेट किया है।
 
मेरा उन सभी से आग्रह है जो मेरे संपर्क में आए हैं, अपना कोरोना परीक्षण कराएं। मैं राज्य के लोगों की सेवा के लिए घर से अपना काम जारी रखूंगा। कैबिनेट मंत्री यहां पिछले दिनों कई कैबिनेट मंत्रियों और शीर्ष नौकरशाहों के संपर्क में आए थे। (वार्ता)
अगला लेख
सपा सांसद ने बताया कोरोनावायरस भगाने का 'अद्‍भुत' फॉर्मूला