• Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. कोरोना वायरस
  4. Maharashtra: Lockdown in Nagpur till month end as COVID-19 cases rise Know details
Written By
Last Updated : शनिवार, 20 मार्च 2021 (18:42 IST)

नागपुर में पाबंदी के बाद भी नहीं थम रहा कोरोना का कहर, 31 मार्च तक बढ़ाया गया Lockdown

Nagpur
नागपुर। महाराष्ट्र (Maharashtra) में कोरोनावायरस मामलों(Corona Cases) की रफ्तार थम नहीं रही है। नागपुर में लॉकडाउन (Lockdown in Nagpur) की अवधि को 31 मार्च तक बढ़ा दिया गया है।

कोरोना के बढ़ते प्रकोप को नियंत्रित करने के लिए नागपुर में लॉकडाउन को 31 मार्च तक बढ़ा दिया गया है।  इससे पहले 15 मार्च को नागपुर में लॉकडाउन लगाया था, तब एक हफ्ते तक के लिए इसकी घोषणा की गई थी।
नागपुर में आज सभी जनप्रतिनिधियों के साथ एक बैठक आयोजित की गई। इसके बाद अभिभावक मंत्री नितिन राउत ने घोषणा की कि 31 मार्च तक प्रतिबंधों के बारे में निर्णय लिया गया है।
कोरोनावायरस पर काबू पाने के लिए महाराष्ट्र सरकार ने पहले से कई पाबंदियां लगाई थीं, जिसके तहत राजनीतिक, धार्मिक और सामाजिक कार्यक्रमों पर पूरी तरह से रोक है। 

लॉकडाउन के दौरान लोगों से तब तक घरों से निकलने से परहेज करने को कहा गया है जब तक जरूरी न हो, ताकि संक्रमण की कड़ी तोड़ी जा सके। नागपुर में 15 मार्च को लगू हुआ लॉकडाउन 21 मार्च तक प्रभाव में था। इसके बाद इसे 31 मार्च तक और बढ़ा दिया है।

लॉकडाउन में सिर्फ आपातकालीन सेवाओं (Emergency service) को छूट दी गई है। नागपुर में कोरोना मामलों की गति में कोई कमी नहीं आ रही है। कल नागपुर में 3 हजार 235 नए रिकॉर्ड मरीज सामने आए थे। इसमें अकेले नागपुर शहर के 2,524 मामले थे। नागपुर में कल 35 कोरोना पीड़ितों की मौत हो गई। लॉकडाउन के दौरान आवश्यक वस्तुओं की दुकानें शाम 4 बजे तक खुली रहेंगी।
ये भी पढ़ें
38 हजार फीट की ऊंचाई पर चलती फ्लाइट में बढ़ गई यात्रि‍यों की संख्‍या, लेकिन ये हुआ कैसे?