dharma sangrah
✕

Corona की तीसरी लहर से निपटने को तैयार... मराठा आरक्षण पर बोले उद्धव ठाकरे- SC से मिली निराशा, केंद्र मदद करे

Updated: बुधवार, 5 मई 2021 (22:57 IST)
मुंबई। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने बुधवार को कहा कि राज्य में कोरोनावायरस संक्रमण के मामलों में गिरावट के बावजूद लोगों को आत्मसंतुष्ट नहीं होना चाहिए। सोशल मीडिया पर प्रदेश को संबोधित करते हुए ठाकरे ने कहा कि हम वायरस की तीसरी लहर के लिए तैयारी कर रहे हैं। ठाकरे ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने कोरोनावायरस का प्रसार रोकने के लिए मुंबई नगर निगम के काम की सराहना की है।
ALSO READ: विदेश मंत्री जयशंकर बोले- कोरोना की दूसरी लहर है बहुत बड़ी चुनौती, इस पीड़ा में दुनिया है हमारे साथ...
उन्होंने कहा कि केंद्र की वैज्ञानिक समिति ने कोरोनावायरस की तीसरी लहर के बारे में चेतावनी दी है। हम पिछले महीने से ही उसकी तैयारी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कई जिलों में मामलों में गिरावट देखी जा रही है जबकि कुछ अन्य जिलों में मामले बढ़ रहे हैं।
ALSO READ: अब भारत में भी एंटीबॉडी कॉकटेल से होगा कोरोना मरीजों का इलाज, मिली मंजूरी
ठाकरे ने कहा कि राज्य को ऑक्सीजन उत्पादन क्षमता बढ़ाकर 3000 मीट्रिक टन करनी होगी और इस पर काम शुरू कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि हम रोजाना 1200 मीट्रिक टन ऑक्सीजन उत्पादन करते हैं लेकिन हमारी खपत 1700 मीट्रिक टन है।
ALSO READ: पंजाब : Complete Lockdown को लेकर मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह का बड़ा फैसला
उच्चतम न्यायालय द्वारा मराठा आरक्षण को खारिज किये जाने के फैसले को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए ठाकरे ने कहा कि वह इस बारे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को पत्र लिखकर दखल देने और समुदाय को राहत पहुंचाने का अनुरोध करेंगे।
 
ठाकरे ने राज्य के लोगों से अपील की कि वे उन लोगों की बातों से गुमराह न हों जो मराठा आरक्षण के मुद्दे को लेकर अशांति पैदा करना चाहते हैं। (भाषा)

Show comments

Baba Ramdev : पहनाई माला, कहा था भगवान का अवतार, अब बोले- पाखंडी, बाबा बागेश्वर से क्यों नाराज हुए स्वामी रामदेव

WhatsApp Web इस्तेमाल करने वालों के लिए अलर्ट, पब्लिक कंप्यूटर पर न करें यह गलती, वरना हैक हो सकता है अकाउंट

क्या दुनिया की बड़ी शक्तियां नया समीकरण बना रही हैं और भारत बाहर खड़ा है?

पहली बार हाथ में आया गेमिंग कंट्रोलर, GTA 6 खेलते-खेलते शशि थरूर ने नोटबंदी पर कह दी यह बड़ी बात

सावधान! जिस बिसलेरी की बोतल को समझते हैं सबसे शुद्ध, जांच में उसी का पानी निकला असुरक्षित; FSSAI का बड़ा एक्शन

सभी देखें

LIVE: सेंसेक्स में 1800 अंकों का उछाल, निफ्टी 551 अंक बढ़ा

मध्यप्रदेश में आउटसोर्स कर्मचारी बाहर नहीं होंगे, वर्तमान व्यवस्था रहेगी जारी : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

हल्द्वानी में तैयार हो रही उत्तराखंड की पहली स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी, युवाओं को मिलेंगी विश्वस्तरीय सुविधाएं

तमिलनाडु में 'कार्तिगई दीपम' पर मचा घमासान! पवित्र स्तंभ पर दीप न जलाने से भड़का गुस्सा, BJP का बड़ा आरोप

क्‍या है Nvidia CEO जेनसन हुआंग की वापसी में Trump की भूमिका, जासूसी से लेकर, इस्‍तीफे और वापसी तक की पूरी कहानी?

अगला लेख