रविवार, 20 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. कोरोना वायरस
  4. lokpal member ak tripathi dies nearly a month after testing positive for covid-19
Written By
Last Modified: शनिवार, 2 मई 2020 (23:10 IST)

Covid 19 : लोकपाल के सदस्‍य रिटायर्ड जस्टिस अजय त्रिपाठी की कोरोना से मौत

Corona virus
नई दिल्ली। कोरोना वायरस संक्रमित पाए गए लोकपाल सदस्य न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) अजय कुमार त्रिपाठी की शनिवार को यहां एम्स में दिल का दौरा पड़ने के बाद मौत हो गई। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी। त्रिपाठी (62) की मौत रात करीब 9 बजे हुई।
 
छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के पूर्व मुख्य न्यायाधीश त्रिपाठी अप्रैल के पहले हफ्ते से ही एम्स ट्रॉमा सेंटर में भर्ती थे जिसे समर्पित कोविड-19 अस्पताल में बदल दिया गया है।
 
एक सूत्र ने बताया कि वे बेहद बीमार थे। वे आईसीयू में थे और बीते तीन दिनों से जीवन रक्षक प्रणाली पर थे। त्रिपाठी लोकपाल के चार न्यायिक सदस्यों में से एक थे। (भाषा) 
ये भी पढ़ें
भारत में पिछले 24 घंटे में Corona के 2411 नए मामले, संक्रमितों की संख्या 37700