1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. कोरोना वायरस
  4. Lockdown in Odisha extended till June 1 - here is what's allowed and what's not

ओडिशा में 1 जून तक के लिए बढ़ाया गया लॉकडाउन, वीकेंड पर रहेगी पूर्ण तालाबंदी

Orissa
भुवनेश्वर। ओडिशा में कोविड-19 पीड़ितों की संख्या रोजाना लगातार 10 हजार से ज्यादा आने के बीच प्रदेश सरकार ने मंगलवार को लॉकडाउन कड़ी पाबंदियों के साथ दो सप्ताह के लिए 1 जून तक बढ़ा दिया। मुख्य सचिव एससी मोहपात्रा ने 19 मई को सुबह 5 बजे खत्म हो रहे लॉकडाउन के पहले चरण से एक दिन पहले पाबंदी को बढ़ाने की घोषणा की। मुख्य सचिव ने कहा कि शनिवार और रविवार को सप्ताहांत पर पूर्णबंदी पहले की तरह लागू रहेगी जब सिर्फ अस्पताल और दवा की दुकानों के संचालन की अनुमति होगी।
 
मोहपात्रा ने कहा कि दूसरे चरण के लॉकडाउन में कुछ कड़े उपाय लागू किए जाएंगे। पहले चरण में लोगों को आवश्यक सामान की खरीदारी के लिये सुबह छह बजे से छह घंटे का समय मिलता था लेकिन अब इस अवधि को घटाकर पांच घंटे कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि लोग करीबी बाजार जाकर सुबह 6 बजे से पूर्वाहन 11 बजे तक आवश्यक सामान की खरीदारी कर सकते हैं।
 
उन्होंने कहा कि सरकार ने विवाह समारोह में शामिल होने वालों की संख्या 50 से घटाकर 25 कर दी है जिसमें दूल्हा-दुल्हन और पंडित शामिल होंगे, वहीं अंतिम संस्कार में अधिकतम 20 लोग शामिल हो सकेंगे। अधिसूचना में कहा गया है कि विवाह और अन्य कार्यक्रमों में लिये स्थानीय अधिकारियों से अनुमति लेनी होगी। प्रदेश के अंदर और दूसरे राज्यों के लिए बस सेवाएं 1 जून तक स्थगित रहेंगी।
अगला लेख
​Photos : चक्रवात ताउते में फंसे 314 लोगों को भारतीय नौसेना ने बचाया