सम्बंधित जानकारी
- UP Corona Update: संक्रमण से 94 और लोगों की मौत, 797 नए मरीज मिले
- Covid-19: तीसरी लहर में बच्चों के लिए होगा गंभीर खतरा? AIIMS निदेशक रणदीप गुलेरिया का बड़ा बयान
- Corona Vaccine के दाम तय, प्राइवेट अस्पतालों में इतनी कीमत में लगेगा टीका
- UP: कॉलेज परीक्षाओं पर फैसला, 30 लाख छात्रों को किया जाएगा प्रमोट
- मुफ्त वैक्सीन की घोषणा के बाद एक्शन में केंद्र सरकार, 44 करोड़ टीकों का दिया ऑर्डर
तेलंगाना में 19 जून तक बढ़ाया गया लॉकडाउन, सीमावर्ती क्षेत्रों में 2 बजे तक ही छूट | coronavirus
हैदराबाद। तेलंगाना सरकार ने कोविड-19 रोकथाम के लिए लगाए गए लॉकडाउन को रोजाना सुबह 6 से शाम 6 बजे तक ढील के साथ मंगलवार को अगले 10 दिनों के लिए बढ़ा दिया। अब यह लॉकडाउन 19 जून तक चलेगा। एक सरकारी विज्ञप्ति के अनुसार खम्मम, नलगोंडा और नागार्जुन सागर जैसे सीमावर्ती क्षेत्रों में कोविड के रोजाना मामलों के मद्देनजर पूर्वाह्न 2 बजे तक ही छूट रहेगी।
उसमें कहा गया है कि राज्य सरकार ने तेलंगाना में अगले दस दिनों के लिए लॉकडाउन बढ़ाने का फैसला किया है। मंत्रिमंडल ने लॉकडाउन के दौरान सुबह 6 बजे से शाम 5 बजे तक छूट देने तथा लोगों के घर पहुंच जाने के लिए एक घंटे का अतिरिक्त समय के साथ छूट उसे 6 बजे तक बढ़ाने का निर्णय लिया है।
विज्ञप्ति के अनुसार मंत्रिमंडल ने पुलिस को शाम 6 बजे से सुबह 6 बजे तक कड़ाई से लॉकडाउन का लागू करने का निर्देश दिया। मंत्रिमंडल ने उन करीब 4.50 लाख पात्र लोगों को तत्काल राशनकार्ड जारी करने का भी फैसला किया जिन्होंने उसके लिए आवेदन दिया है। (भाषा)
