सम्बंधित जानकारी
- खुश खबरी! पूरे देश में मुफ्त मिलेगी Corona Vaccine, स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन का बड़ा बयान
- COVID-19 in India : भारत में 24 घंटे में सामने आए 19078 नए Corona मामले, देश में 116 जगहों पर टीकाकरण का ड्राई रन
- देश में कोरोना वैक्सीन का ड्राईरन आज,भोपाल में तीन सेंटरों पर होगा वैक्सीनेशन का रिहर्सल
- देश में टीकाकरण अभियान की सभी तैयारियां पूरी, Covishield के इमरजेंसी इस्तेमाल को मिली मंजूरी
- नए साल पर तोहफा, कोरोना वैक्सीन 'कोविशील्ड' के इमरजेंसी इस्तेमाल को मिली मंजूरी
Live Report : कोरोना वैक्सीनेशन की जिम्मेदारी संभालने वाले कंधों पर सीरिंज रखकर तैयारियों की रिहर्सल
भोपाल। देश में सबको मुफ्त कोरोना वैक्सीनेशन मिलने के स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर हर्षवर्धन के एलान के साथ ही वैक्सीनेशन का काउंटडाउन शुरु हो गया है। आज पहली कोरोना वैक्सीन कोविशील्ड के इमरजेंसी इस्तेमाल की मंजूरी मिलने की संभावना के बीच देश भर में कोरोना वैक्सीन की पूरे टीकाकरण कार्यक्रम का फाइनल रिहर्सल हो रहा है। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में भी कोरोना वैक्सीनेशन का रिहर्सल हुआ। राजधानी के तीन सेटरों गोविंदपुरा सीएससी,गांधीनगर सीएससी,एलएन सिटी मेडिकल कॉलेज में वैक्सीनेशन का ड्राई रन सुबह 9 बजे से 11 बजे के बीच किया गया।
वैक्सीनेशन कार्यक्रम के रिहर्सल के हर सेंटर पर 25-25 हेल्थ वर्कर्स को बुलाने के लिए को-विन एप के जरिए वैक्सीनेशन का मैसेज भेजा गया है। हेल्थ वर्कर्स को भेजे गए वैक्सीनेशन मैसेज में नाम,वैक्सीन लगाए जाने की तारीख,समय और स्थान दिया गया था।
वैक्सीनेशन के इस पूरे रिहर्सल में पूरी प्रक्रिया वहीं अपनाई गई जैसा कोरोना वैक्सीन के टीकाकरण का अभियान चलाया जाएगा। राजधानी भोपाल के गोविंदपुरा स्थिति वैक्सीनेशन सेंटर पर 25 आशा कार्यकर्ताओं को मैसेज के जरिए बुलाया गया। वैक्सीनेशन सेंटर पर तीन रूम बनाए गए थे। जहां पर सबसे पहले टीकाकरण कराने पहुंचे लोगों का तापमान चेक किया गया। इसके बाद अगले चरण में वैक्सीनेशन सेंटर पर तैनात वेरिफिकेशन ऑफिसर ने उनका रजिस्ट्रेशन चेक किया गया। इसके बाद वैक्सीन के लिए पहुंचे लोगों को वेटिंग रूम में बैठाया गया।
वैक्सीनेशन सेंटर पर रजिस्ट्रेशन के क्रम के मुताबिक लोगों को वैक्सीनेशन के लिए बुलाया गया और उनका वैक्सीनेशन (प्रतीकात्मक रूप) किया गया है। वैक्सीनेशन के इस पूरी डेढ़ मिनट की प्रक्रिया में टीकाकरण के बाद बरतनी जाने वाली सावधानी के बारे में भी बताया गया। टीकाकरण के बाद व्यक्ति को तीस मिनट वैक्सीनेशन सेंटर पर रुकने की भी सूचना दी गई। वहीं टीकाकरण के दूसरे डोज के बारे में बताते हुए कहा गया है कि इसकी सूचना भी आपको एसएमएस (SMS) के माध्यम से दी जाएगी। वैक्सीन सेंटर पर रिहर्सल की पूरी प्रक्रिया वैक्सीनेशन ऑफिसर की देखरेख में की गई।In 1st phase of #COVID19Vaccination free #vaccine shall be provided across the nation to most prioritised beneficiaries that incl 1 crore healthcare & 2 crore frontline workers
— Dr Harsh Vardhan (@drharshvardhan) January 2, 2021
Details of how further 27 cr priority beneficiaries are to be vaccinated until July are being finalised pic.twitter.com/K7NrzGrgk3
वैक्सीन की इस पूरे रिहर्सल में जेपी अस्पताल से वैक्सीन भेजने के साथ ही कोल्ड चैन के माध्यम से तीनों स्थान तक वैक्सीन को पहुँचाने,संबंधित व्यक्ति को लगने वाली वैक्सीनेशन के बाद ऑब्जरवेशन पर रखने और उसका मेडीकल रिकॉर्ड डाटा एंट्री की पूरी प्रक्रिया पूरी की गई। ड्रायरन की इस पूरी प्रक्रिया में सभी बिंदुओं को चेक करने के साथ प्रत्येक चरण के परीक्षण उपरांत ही उसको कोडिंग भी की गई।
ALSO READ: मध्यप्रदेश में लोगों तक कैसे पहुंचेगी कोरोना वैक्सीन,स्टोरेज से वैक्सीनेशन तक का Exclusive प्लान
भोपाल में वैक्सीन के ड्राईरन को देखने के बाद चिकित्सा स्वास्थ्य मंत्री विश्वास सांरग ने कहा कि प्रदेश में वैक्सीनेश की सभी तैयारियां पूरी है और वैक्सीन आने के बाद टीकाकरण का कार्यक्रम शुरु किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में वैक्सीन को कोल्डचेन में रखने से लेकर उसके परिवहन तक की व्यवस्था पूरी कर ली गई है। 