बुधवार, 16 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. कोरोना वायरस
  4. lassa fever symptoms how lassa virus spread know all about
Written By
Last Modified: मंगलवार, 15 फ़रवरी 2022 (20:11 IST)

ओमिक्रॉन के बीच लासा का खौफ, जानिए कितना खतरनाक है चूहों से फैलने वाला बुखार

lassa
भारत सहित विश्व के कई देशों में कोरोना के घटते मामलों से राहत मिल रही है, वहीं ब्रिटेन में एक नए वायरस से दस्तक देकर खौफ को बढ़ा दिया है।
 
इस वायरस का नाम है लासा फीवर और इसके शिकार बने तीन लोगों को ब्रिटेन के अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां एक की मौत हो चुकी है। 
 
इसका सबसे पहला मामला नाइजीरिया के एक शहर में देखा गया था। लासा फीवर वायरल बीमारी है जो चूहों के जरिए फैलती है। यह जानलेवा बीमारी पश्चिमी अफ्रीका में आमतौर पर फैलती रहती है। 
 
सीडीसी के मुताबिक लासा फीवर इंसानों से इंसानों में नहीं फैलता बल्कि ये संक्रमित चूहों के लार और मल-मूत्र के जरिए फैलता है। 
 
अगर कोई इंसान संक्रमित चूहे के मल मूत्र या लार के संपर्क में आए (भोजन के जरिए) तो उसे वायरस हो सकता है। संक्रमित इंसान के मल-मूत्र या खून के संपर्क में आए व्यक्ति को यह संक्रमण हो सकता है।
ये भी पढ़ें
मशहूर बंगाली गायिका संध्या मुखर्जी का कोरोनावायरस से निधन