1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. कोरोना वायरस
  4. Killers of 4 civilians, 4 terrorists killed, 3 jawans injured

4 कश्मीरी नागरिकों के हत्यारे 4 आतंकी ढेर, 3 जवान जख्मी

Terrorist Encounter
जम्मू। सुरक्षाबलों ने पिछले हफ्ते 3 कश्मीरी नागरिकों के हत्यारे 4 आतंकियों को ढेर कर दिया है। चारों आतंकी हिज्बुल मुजाहिदीन के सदस्य थे। दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले में खुर बट पोरा के पास सुरक्षाबलों ने वहां छिपे चारों आतंकवादियों को आज सुबह मार गिराया।

मुठभेड़ में सेना के 3 जवान भी घायल हुए हैं। मारे गए चारों आतंकी स्थानीय हैं। 3 की तो पहचान कर ली गई है जबकि एक की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। चारों हिजबुल मुजाहिदीन संगठन से थे। वहीं घायल जवानों को भी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।

अधिकारियों के अनुसार ये आतंकी बीते एक हफ्ते के दौरान कुलगाम में हुई चार नागरिकों की हत्या में शामिल थे। मारे गए चार आतंकियों में से तीन की पहचान शाहिद अहमद, आदिल ठोकर और एजाज नायकू के रूप में हुई है। तीनों कुलगाम जिले के ही रहने वाले हैं। चौथे आतंकी की पहचान अभी नहीं हो पाई है।

सेना ने ऑपरेशन समाप्त कर चारों आतंकियों के शवों व उनसे बरामद हथियारों को अपने कब्जे में ले लिया है।पुलिस ने कहा है कि मुठभेड़ खत्म हो गई है। मारे गए चारों आतंकवादियों के शव बरामद कर लिए गए हैं। सुरक्षाबलों को खुफिया जानकारी मिली थी कि कुलगाम सेक्टर के मंज़गाम इलाके में कुछ आतंकी छुपे हुए हैं।

खुफिया जानकारी के आधार पर उन्होंने पूरे इलाके में तलाशी अभियान चलाया। खुद को घिरता देख आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर फायरिंग शुरू कर दी। सेना के जवानों ने भी फायरिंग की। काफी देर चली मुठभेड़ के बाद 4 आतंकियों को मार गिराया।
लेखक के बारे में
सुरेश एस डुग्गर
सुरेश डुग्गर वेबदुनिया के लिए जम्मू कश्मीर से समाचार संकलन के लिए अधिकृत हैं। वे तीन दशक से ज्यादा समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।.... और पढ़ें
अगला लेख
सुखद खबर, कोरोना वायरस से संक्रमित महिला ने स्वस्थ बच्चे को दिया जन्म