Hanuman Chalisa

राज्यों के पास 1.84 करोड़ Corona Vaccine उपलब्ध, और दी जा रही हैं खुराकें...

Updated: शुक्रवार, 28 मई 2021 (18:17 IST)
नई दिल्ली। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शुक्रवार को कहा कि राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के पास फिलहाल कोरोनावायरस (Coronavirus) कोविड-19 टीके की 1.84 करोड़ से अधिक खुराकें उपलब्ध हैं और अगले 3 दिन में उन्हें 3 लाख खुराकें और प्राप्त होंगी। केंद्र सरकार ने नि:शुल्क माध्यमों और सीधी खरीद के माध्यम से राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को अब तक 22.46 करोड़ से अधिक खुराकें उपलब्ध कराई हैं।

शुक्रवार को सुबह आठ बजे तक के आंकड़ों के मुताबिक, बर्बाद हुई खुराकें मिलाकर अब तक कुल खपत 20,48,04,853 खुराकों की हुई है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के पास लगाने के लिए अब भी कोविड टीके की कुल 1,84,92,677 खुराकें उपलब्ध हैं। साथ ही कहा कि 3,20,380 खुराकें और भेजने की तैयारी है जो उन्हें अगले तीन दिन के भीतर प्राप्त हो जाएंगी।
ALSO READ: खुशखबर, Coronavirus के खात्मे के लिए 2 दवाओं की खोज, साइडइफेक्ट भी कम
राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत केंद्र मुफ्त में टीके उपलब्ध कराकर राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को सहायता दे रहा है। इसके अलावा, केंद्र सरकार राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों द्वारा टीकों की सीधी खरीद को भी सुविधाजनक बना रही है।
ALSO READ: सावधान! पानी में मिला Coronavirus, रिचर्स में सामने आई बड़ी बात
टीकाकरण वैश्विक महामारी की रोकथाम एवं प्रबंधन के लिए भारत सरकार की व्यापक रणनीति का अभिन्न स्तंभ है। इस रणनीति में जांच, संक्रमितों के संपर्कों की पहचान, उपचार और कोविड-19 उपर्युक्त व्यवहार भी शामिल है। सभी के लिए कोविड-19 टीकाकरण के तीसरे चरण की शुरुआत एक मई को हुई थी।

तीसरे चरण की रणनीति के तहत हर महीने भारत सरकार किसी भी टीका निर्माता की केंद्रीय औषधि प्रयोगशाला (सीडीएल) द्वारा मंजूरी प्राप्त टीकों की 50 प्रतिशत खुराकों की खरीद करेगी। मंत्रालय ने कहा कि सरकार राज्यों को पहले की ही तरह टीके नि:शुल्क उपलब्ध कराना जारी रखेगी।(भाषा)

Show comments

5,000 का डिस्काउंट, 10,000mAh बैटरी और 3,500 निट्स डिस्प्ले, सस्ते स्मार्टफोन्स ने मचाया तहलका

कौन हैं PM मोदी और शी जिनपिंग के बीच खड़े ये शख्स? जानिए 2017 बैच के इस IFS अधिकारी की कहानी

iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro : क्या नया है? डिजाइन, कैमरा, डिस्प्ले और कितना फर्क, जानिए पूरी डिटेल

इंदौर पर पूरे देश की होगी नजर, राहुल गांधी की गूंज के लिए मैदान तैयार, बारिश से बचने के लिए डोम, रजिस्‍ट्रेशन जारी

iPhone Duo vs Galaxy Z Fold 8 : दोनों फोल्डेबल में कौन है ज्यादा दमदार? जानें फीचर्स और कीमत

सभी देखें

US Space Weapons : चीन-रूस से बढ़ते तनाव के बीच नई Space War की तैयारी, अमेरिका के अंतरिक्ष हथियार कितने खतरनाक हैं?

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मिले सीमेंस कंपनी के अधिकारी, सीएम ने सौंपा 60.49 एकड़ जमीन का आशय पत्र

UCC को लेकर BJP पर बरसे AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी, अल्पसंख्यकों को जानबूझकर निशाना बना रही सरकार

UPI Payment Rules : आम यूजर के लिए UPI रहेगा फ्री, किन ट्रांजेक्शन पर लगेगा चार्ज, जान लीजिए सरकार के नए नियम

UCC पर अमित शाह के बयान का भूपेंद्र चौधरी ने किया स्वागत, बोले- 'मोदी की गारंटी पर देश को भरोसा', महिलाओं के अधिकार होंगे मजबूत

अगला लेख