बुधवार, 2 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. कोरोना वायरस
  4. मुंबई में ऐप के जरिए लोग हासिल करेंगे आईसीयू बिस्तरों और वेंटिलेटर की जानकारी
Written By
Last Modified: गुरुवार, 18 जून 2020 (10:12 IST)

मुंबई में ऐप के जरिए लोग हासिल करेंगे आईसीयू बिस्तरों और वेंटिलेटर की जानकारी

Coronavirus
मुंबई। कोरोनावायरस महामारी के बीच मुंबई के लोग अब अस्पतालों में आईसीयू बिस्तरों और वेंटिलेटर की उपलब्धता के बारे में जानकारी एक नए मोबाइल ऐप के जरिए हासिल कर सकेंगे।
 
महापौर किशोरी पेडनेकर ने बुधवार को 'एयर-वेंटी' नाम के ऐप को लॉन्च करते हुए कहा कि इससे लोगों को आपात स्थिति में मदद मिलेगी। पेडनेकर ने बताया कि इस ऐप से लोग मुंबई के अस्पतालों में आईसीयू बिस्तरों और वेंटिलेटरों की उपलब्धता की जानकारी हासिल कर सकेंगे।
उन्होंने बताया कि ऐप को शहर के आपदा नियंत्रण कक्ष के डैशबोर्ड से जोड़ा गया है और इसका लिंक मुंबई महानगरपालिका के ऐप के जरिए भी हासिल किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि ऐप को गूगल प्ले स्टोर में जाकर डाउनलोड किया जा सकेगा। बुधवार तक मुंबई में कोरोनावायरस संक्रमण के 61,501 मामले और मृतक संख्या 3,242 थी। (भाषा)
ये भी पढ़ें
पेट्रोल और डीजल फिर हुआ महंगा, लगातार 12वें दिन बढ़ी कीमत