ramcharitmanas

ICMR ने दी Corona की जांच के लिए 'एंटीजन किट्स' की सलाह...

Updated: मंगलवार, 16 जून 2020 (01:08 IST)
नई दिल्ली। आईसीएमआर ने कोरोनावायरस (Coronavirus) की जांच के लिए निषिद्ध क्षेत्रों और स्वास्थ्य केंद्रों में आरटी-पीसीआर जांच के साथ ही त्वरित एंटीजन जांच किट्स के इस्तेमाल की भी सिफारिश की है जो उसके मुताबिक उच्च सटीकता रखते हैं।

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) ने एक परामर्श में कहा कि यह किट प्रयोगशाला की जांच के बिना ही ज्यादा तेजी से निदान की सुविधा देगी। स्टैंडर्ड क्यू कोविड-19 एजी जांच किट (त्वरित एंटीजन जांच किट्स) सार्स-सीओवी-2 के विशिष्ट एंटीजन की गुणात्मक पहचान का पता लगाने के लिए एक त्वरित क्रोमेटोग्राफिक इम्युनोएस्से (वर्णलेखन से एंटीजन के जरिए प्रोटीन या विशेषताओं की पहचान करना) है।

आईसीएमआर ने कहा कि रैपिड एंटीजन जांच द्वारा जिन संदिग्ध व्यक्तियों में कोविड-19 नहीं पाया जाता उनमें बाद में इसकी संभावना को पूरी तरह खत्म करने के लिए आरटी-पीसीआर जांच कराई जानी चाहिए, जबकि जिन लोगों में एंटीजन जांच में संक्रमण की बात आ जाती है उन्हें वास्तविक संक्रमित माना जाना चाहिए और उनमें पुन:पुष्टि के लिए आरटी-पीसीआर जांच कराए जाने की जरूरत नहीं है।
इसमें कहा गया कि इस जांच के नतीजे 15 मिनट में देखे जा सकते हैं और इसके लिए कोई विशेष उपकरण की आवश्यकता नहीं होती। आईसीएमआर ने कहा कि संक्रमित होने या नहीं होने की जानकारी अधिकतम 30 मिनटों में प्राप्त हो जाती है और उसके बाद जांच में इस्तेमाल हुई जांच स्ट्रिप को नष्ट कर दिया जाना चाहिए।(भाषा)

Show comments

Operation Sindoor : 88 घंटे के ऑपरेशन सिंदूर पर NSA अजीत डोभाल का बड़ा बयान, खोले रणनीति के राज

Google Gemini 3.7 Flash लॉन्च : कोडिंग से लेकर AI एजेंट तक, कई मोर्चों पर हुआ और ताकतवर

EPFO Higher Pension : ज्यादा पेंशन के लिए आवेदन किया है तो जानिए अब क्या करेगा EPFO, सरकार ने बताए 4 बड़े कदम

UAE में छिपा था 13 हजार करोड़ की ड्रग्स का आरोपी, NCB वीरेंद्र सिंह बसोया को भारत लाई, क्या बोले अमित शाह?

सोनम वांगचुक ने ‘दूसरी आजादी और क्रांति' का किया आह्वान! पूछा आधे सांसदों पर मुकदमे, फिर कैसे बनेगा विकसित भारत?

सभी देखें

संजय निषाद का अखिलेश यादव पर निशाना, बोले- NDA सरकार उजड़ी जातियों को दे रही अधिकार और सम्मान; निर्बलों को बनाएंगे सबल

रामगढ़ मल्ला हादसा : घायलों से मिलने STH पहुंची प्रशासन की टीम, CM धामी के निर्देश पर होगा फ्री इलाज

अटलबिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर CM योगी ने दी श्रद्धांजलि, बोले- ‘राष्ट्र प्रथम’ की भावना का जीवंत उदाहरण है उनका जीवन

क्या है 'मुंढे इफेक्ट'? जानिए कैसे IAS तुकाराम मुंढे ने एक ही झटके में बदल दी खाद्य सुरक्षा की तस्वीर, ब्लिंकिट से लेकर KFC और Starbucks को भी थमाए नोटिस!

CM भूपेंद्र पटेल अमेरिका-कनाडा दौरे पर रवाना, Vibrant Gujarat Global Summit 2027 के लिए करेंगे रोड शो

अगला लेख