Hanuman Chalisa

सुशांत सिंह राजपूत को लेकर भावुक हुए अमिताभ बच्चन, पूछा आखिर क्यों?

मंगलवार, 16 जून 2020 (00:48 IST)
मुंबई। सुशांत सिंह राजपूत की मौत पर शोक जताते हुए महानायक अमिताभ बच्चन ने कहा कि जब भी उनसे संवाद होता तो लगता था कि अभिनेता के अंतर्मन में ऐसी कोई बात जरूर है जो अनकही है। मुंबई में रविवार को 34 वर्षीय अभिनेता अपने अपार्टमेंट में फांसी पर लटके मिले थे।
 
सुशांत को प्रतिभावान बताते हुए उनकी याद में लिखी एक भावुक पोस्ट में अमिताभ बच्चन ने कई बार 'क्यों' का प्रयोग किया है। ट्‍विटर पर लिखी इस पोस्ट में अमिताभ ने कहा. क्यों, क्यों, क्यों, क्यों सुशांत सिंह राजपूत तुमने अपना जीवन खत्म कर लिया...आप बेहद प्रतिभावान थे...बिना कुछ पूछे जाने आप चले गए...क्यों..।
 
बच्चन ने लिखा, 'उनका काम शानदार था और दिमाग उससे भी बेहतरीन था। वह कई बार गहरे अर्थों वाले फलसफे से खुद को व्यक्त करते थे। लोग उनकी इस गहराई से या तो अचंभित हो जाया करते थे या फिर बेपरवाही से उसका अर्थ नहीं समझ पाते थे। कुछ ताज्जुब किया करते थे तो कुछ आई-गई बात समझकर टाल दिया करते थे। कुछ के लिए ये हल्की-फुल्की बात से ज्यादा और कुछ नहीं थी। क्योंकि इसे समझने के लिए उन्हें अपने अंत:मन के चक्षु खोलने पड़ जाते।'
 
बच्चन ने लिखा, 'कई बार उन्होंने खुद को दार्शनिक अंदाज की गहराई में व्यक्त किया। जिन लोगों ने उसे देखा, उसे गंभीरता से नहीं लिया, या शायद हैरत के कारण इसके अर्थों की गहराई से अनभिज्ञ रहते हुए। कुछ को अचंभा हुआ कुछ ने उस पर अधिक दिमाग नहीं लगाया। कुछ लोगों ने आश्चर्य जताया कुछ टाल गए।'
फिल्म 'एम.एस. धोनी : द अनटोल्ड स्टोरी' में सुशांत ने बेहतरीन अदाकारी से लोगों का दिल जीता। अपने ब्लॉग में उन्होंने इस फिल्म का भी जिक्र किया। उन्होंने लिखा, 'मैंने 'धोनी' में उनका पूरा काम देखा। फिल्म उनके यादगार काम को सहेजे हुए है।' उन्होंने कहा, 'पर्दे पर उनकी मौजूदगी सब कुछ कह जाती थी।'
 
राजपूत के साथ हुई मुलाकात को याद करते हुए बच्चन ने कहा कि जब उन्होंने राजपूत से पूछा कि 2011 के विश्व कप में भारत को जिताने वाले छक्के के शॉट वाले सीन को उन्होंने कैसे निभाया, तो राजपूत ने बच्चन को बताया कि उन्होंने इसके लिए असली मैच का वीडियो 100 बार देखा था।
बिग बी ने लिखा 'जब भी उनसे बात होती थी तो लगता था कि अंतर्मन की गहराई से जुड़ी ऐसी कोई बात जरूर है जो अनकही है, और फिर भी उस बात को कह तो दिया ही गया है। इस तरह की अभिव्यक्ति तेज दिमाग की ही परिचायक होती है, और ऐसी विलक्षण प्रतिभा जब मुख्य मार्ग से भटकती है तो वो अवसाद, अनिच्छा और निराशा से गुजर कर किसी दुखांत तक ही पहुंचती है।'
 
बिग बी ने लिखा, 'वह कोरियोग्राफर श्यामक डावर के शो में डांसरों के ग्रुप में चौथी पंक्ति का हिस्सा हुआ करते थे। वहां से उठकर, आज वे जहां थे वहां तक पहुंचना अपने आपमें एक कहानी है। अधिकता अकसर हमें चरम पर पहुंचा देती है। कैसी मनोस्थिति किसी इंसान को आत्महत्या करने पर मजबूर कर देती है, यह एक रहस्य है। एक सफल जीवन को खत्म करने की अनुमति नहीं है।' Photo courtesy: Amitabh Bachchan blog

Show comments

Evil Dead Burn Review: खून, खौफ और दर्द का नया तूफान, डराती कम, झकझोरती ज्यादा है

भारत के बाद जी5 की इंटरनेशनल लाइब्रेरी से भी हटी दिलजीत दोसांझ की 'सतलुज'

इस दिन रिलीज होगा रणबीर कपूर की 'रामायणम्' का ट्रेलर, मेकर्स ने दी बड़ी खुशखबरी

आमिर खान की तीसरी शादी पर मचा बवाल, बिहार में बजरंग दल ने फूंका एक्टर का पुतला, लगाए गंभीर आरोप

एनिमेशन फिल्म 'महाप्रभु जगन्नाथ' को बाबा रामदेव ने बताया मस्ट वॉच, बोले- अपने बच्चों को जरूर दिखाइए...

सभी देखें

बिकिनी पहन समंदर में उतरीं सनी लियोनी, बोल्ड लुक हुआ वायरल

पलक तिवारी के यूनिक लायन कॉर्सेट लुक पर फिदा हुए फैंस, देखिए एक्ट्रेस का बोल्ड अंदाज

शिमरी साड़ी में निक्की तंबोली ने ढाया कहर, डीपनेक ब्लाउज पहन लगाया बोल्डनेस का तड़का

45 साल की श्वेता तिवारी का कॉलेज गर्ल लुक, सिंपल अंदाज से जीता फैंस का दिल

क्या बॉलीवुड में कमबैक की तैयारी कर रहीं सेलिना जेटली? बोल्ड तस्वीरों से फिर मचाया तहलका

अगला लेख