1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. कोरोना वायरस
  4. Highest deaths from Corona in Maharashtra, Gujarat and Madhya Pradesh

महाराष्ट्र, गुजरात और मध्यप्रदेश में Corona से सर्वाधिक मौतें

Corona Virus
नई दिल्ली। महाराष्ट्र, गुजरात और मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस (कोविड-19) से मरने वालों की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है और इन तीन राज्यों में में मृतकों की कुल संख्या 417 हो गई है, जो देश में कोरोना वायरस के कारण हुई कुल मौतों का करीब 64 फीसदी है।
 
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से बुधवार सुबह जारी आंकड़ों के अनुसार महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटों के दौरान 19 और लोगों की मौत के बाद इस महामारी से मरने वालों की संख्या बढ़कर 251 तथा गुजरात में यह संख्या 19 बढ़कर 90 हो गई है। मध्यप्रदेश में दो और लोगों की मौत के बाद यह संख्या 76 पर पहुंच गई है। 
 
देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 19 हजार 984 हो गई है तथा इस महामारी के कारण मरने वालों का आंकड़ा 640 तक पहुंच गया है। अब तक 3870 लोगों को स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। दूसरी ओर, गोवा, उत्तराखंड, गोवा, अरुणाचल प्रदेश, त्रिपुरा, मणिपुरा, मेघालय ऐसे भी राज्य हैं, जहां कोरोना से एक भी व्यक्ति की मौत नहीं हुई है। 
 
राजधानी दिल्ली में भी संक्रमितों की संख्‍या 2156 है तथा 611 लोग उपचार के बाद स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि 47 लोगों की कोरोना संक्रमण के कारण मौत हो चुकी है। (वार्ता)
अगला लेख
जियो-फेसबुक सौदे का स्थानीय ई कॉमर्स पर होगा जोर, शिक्षा व स्वास्थ्य भी आएंगे दायरे में : अंबानी