1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. कोरोना वायरस
  4. health minister mansukh mandvia on corona vaccination

स्वास्थ्य मंत्री मंडाविया बोले, देश में 50% से अधिक पात्र आबादी का पूर्ण वैक्सीनेशन

health minister
नई दिल्ली। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने देश में कोरोना वायरस संक्रमण रोधी टीके की 127.61 करोड़ से अधिक खुराक दिए जाने के बीच रविवार को कहा कि देश में 50 प्रतिशत से अधिक पात्र वयस्क आबादी का पूर्ण टीकाकरण हो चुका है।
 
स्वास्थ्य मंत्रालय के अधिकारियों ने बताया कि देश में 84.8 प्रतिशत से अधिक वयस्क आबादी को टीके की पहली खुराक दी जा चुकी है।
 
मंडाविया ने कू पर पोस्ट किया, 'हम होंगे कामयाब। बधाई हो भारत। यह बेहद गर्व का क्षण है क्योंकि 50 प्रतिशत से अधिक पात्र आबादी का पूर्ण टीकाकरण हो गया है। हम साथ मिलकर कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई जीतेंगे।'
सुबह 7 बजे तक की एक रिपोर्ट के अनुसार पिछले 24 घंटे की अवधि में टीके की 1,04,18,707 खुराक दिए जाने के साथ ही देश में अब तक दी जा चुकी खुराकों की संख्या 127.61 करोड़ के पार हो गई है। मंत्रालय के अनुसार यह उपलब्धि 1,32,44,514 सत्रों में हासिल की गई।
 
गौरतलब है कि देशव्यापी टीकाकरण अभियान की शुरुआत 16 जनवरी से की गई थी और पहले चरण में स्वास्थ्य देखभाल कर्मचारियों का टीकाकरण किया गया था। इसके बाद अग्रिम मार्चे के कर्मियों का टीकाकरण दो फरवरी से शुरू हुआ था।
अगला लेख
रोजगार मांगने वालों को लाठियां देती है उत्तर प्रदेश सरकार : राहुल गांधी