Hanuman Chalisa
✕

केरल में स्कूल खोलने पर विचार कर रही सरकार, समिति के गठन का फैसला

Updated: गुरुवार, 2 सितम्बर 2021 (23:28 IST)
तिरुवनंतपुरम। केरल सरकार कोरोनावायरस (Coronavirus) कोविड-19 के मामलों में वृद्धि को लेकर चिंताओं के बावजूद स्कूलों को फिर से खोलने पर विचार कर रही है। सरकार ने राज्य में वर्तमान परिस्थितियों के अध्ययन और इस संबंध में रिपोर्ट प्रस्तुत करने के लिए एक विशेषज्ञ समिति गठित करने का फैसला किया है।

सामान्य शिक्षा मंत्री वी शिवनकुट्टी ने कहा कि मुख्यमंत्री पिनराई विजयन और राज्य में कोविड स्थिति की निगरानी व मार्गदर्शन करने वाली उच्चस्तरीय समिति स्कूलों को फिर से खोलने के बारे में अंतिम निर्णय लेगी।
ALSO READ: Coronavirus : तीसरी लहर को लेकर चेतावनी, गृह मंत्रालय के पैनल ने PMO को सौंपी रिपोर्ट
उन्होंने कहा, शिक्षा विभाग यह जानने के लिए एक उपयुक्त विशेषज्ञ समिति गठित करने पर विचार कर रहा है कि क्या राज्य में स्कूलों को फिर से खोलने के लिए हालात ठीक हैं या नहीं। इसके अलावा विभाग एक परियोजना रिपोर्ट तैयार करेगा, जिसमें बताया जाएगा कि शुरुआती चरण में कौनसी कक्षाएं फिर से खोली जा सकती हैं और कोरोना वायरस की स्थिति में बच्चों की सुरक्षा के लिए क्या सुविधाएं सुनिश्चित की जा सकती हैं।

उन्होंने कहा कि दोनों रिपोर्ट मुख्यमंत्री और उच्चस्तरीय कोविड ​​समिति को सौंपी जाएंगी, जो स्कूलों को फिर से खोलने पर अंतिम निर्णय लेगी। महामारी फैलने के बाद पिछले दो शैक्षणिक वर्षों से दक्षिणी राज्य में स्कूली छात्रों के लिए कक्षाएं ऑनलाइन संचालित की गई हैं।(भाषा)

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख