सम्बंधित जानकारी
- फिर पटरियों पर दौड़ने लगी मुंबई लोकल, चुनिंदा रूट्स पर शुरू हुई सेवा
- कोविड 19 के संदिग्ध मामलों में शव परिजनों को सौंपने के दिशा-निर्देशों में राहत
- CoronaVirus Live Update : भारत में पिछले 24 घंटे में सामने आए रिकॉर्ड 11,502 नए मामले, महाराष्ट्र में चुनिंदा रूट्स पर शुरू हुईं लोकल ट्रेनें
- दिल्ली में कोरोनावायरस के बढ़ते मामलों के बीच गृहमंत्री शाह ने बुलाई सर्वदलीय बैठक
- Corona Live Update : दुनियाभर में 4 लाख 34 हजार से ज्यादा लोगों की मौत
घाना के स्वास्थ्य मंत्री कोरोनावायरस के शिकार
अक्करा। घाना के राष्ट्रपति ने देश के स्वास्थ्य मंत्री क्वाकू अगयेमांग-मानू के कोविड-19 से संक्रमित होने की घोषणा की है।
सरकारी प्रसारक पर रविवार रात राष्ट्रपति नाना अकूफो एड्डो ने कहा कि पश्चिमी अफ्रीका में कोविड-19 से निपटने की लड़ाई का नेतृत्व करते हुए स्वास्थ्य मंत्री कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए।
अफ्रीका में घाना में कोरोना वायरस के सबसे अधिक पुष्ट मामले हैं जिसका कारण वहां होने वाली अधिक जांचें भी हैं। स्वास्थ्य अधिकारियों के अनुसार घाना में 11,400 से अधिक मामले सामने आए हैं और 51 लोगों की कोरोना वायरस से जान जा चुकी है। (भाषा)
