Hanuman Chalisa

करंट से होगा Corona का खात्मा, घर में ही बना सकते हैं इलेक्ट्रिक मास्क

शनिवार, 18 अप्रैल 2020 (17:40 IST)
नई दिल्ली। कंघी को बालों में रगड़कर उससे कागज के टुकड़े उठाने का प्रयोग बचपन में हम सबने किया होगा। अब भौतिकी के इसी सिद्धांत का उपयोग कर आप घरों में ऐसे मास्क बना सकते हैं जिसके करंट से कोरोना वायरस ‘कोविड-19’ निष्क्रिय हो जाएगा या मर जाएगा।

विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के स्वायत्त संस्थान ‘सेंटर फॉर नैनो एंड सॉफ्ट मैटर साइंसेज, बेंगलुरु’ के वैज्ञानिकों ने पाया है कि घरों में आमतौर पर उपलब्ध समाग्रियों से भी ऐसे तीन परत वाले मास्क तैयार किए जा सकते हैं जिनकी बाहरी और बीच वाली परत पर हमेशा इलेक्ट्रिक चार्ज होगा। इसके संपर्क में आते ही कोरोना वायरस मर जाएगा।

इसे पॉलिप्रोपाइलीन की परतों के बीच में नाइलॉन या सिल्क के कपड़े की परत से तैयार किया जाता है। आमतौर पर दुकानों से खरीददारी करते समय पॉलिप्रोपाइलीन की थैली में हमें सामान मिलता है। नाइलॉन या सिल्क के पुराने कपड़े भी घरों में आसानी से मिल जाते हैं।

इस मास्क की परतों के एक-दूसरे से रगड़ खाने से पॉलिप्रोपाइलीन की बाहरी परत पर ऋणात्मक चार्ज और नाइलॉन के कपड़े पर धनात्मक चार्ज एकत्र हो जाता है। इस प्रकार वायरस के खिलाफ द्विस्तरीय सुरक्षा मिल जाती है। इस मास्क को घर में धोकर दुबारा इस्तेमाल किया जा सकता है।

अभी इस मास्क को सिर्फ स्वस्थ लोगों के इस्तेमाल के लिए ही परखा गया है तथा स्वास्थ्यकर्मियों या कोरोना के मरीजों के लिए इसकी अनुशंसा नहीं की गई है। ‘सेंटर फॉर नैनो एंड सॉफ्ट मैटर साइंसेज’ के डॉ. प्रलय संतरा, डॉ. आशुतोष सिंह और प्रोफेसर गिरिधर कुलकर्णी की टीम ने तैयार किया है।

प्रो. कुलकर्णी ने बताया कि उन्होंने भौतिकी की किताबों की ‘ट्रिबोइलेक्ट्रिसिटी’ के सिद्धांत से इस अवधारणा को अपनाया है। इस के अनुसार जब दो कुचालक वस्तुओं के बीच घर्षण होता है तो इलेक्ट्रिक चार्ज पैदा होता है। कोविड-19 के नियंत्रण में यह मास्क कितना कारगर है इसका अभी परीक्षण चल रहा है। (वार्ता)

Show comments

Electric Vehicle से कैसे होगी 50000 से 1 लाख रुपए तक की कमाई, कौनसे हैं बिजनेस आइडियाज, क्या-क्या काम किया जा सकता है

क्या मोदी ने पुतिन को परमाणु हमले से रोका था? पोलैंड के उपविदेश मंत्री का सनसनीखेज दावा

खुशखबर... अब बिना कनेक्शन के भी मिलेगा LPG सिलेंडर, ऑनलाइन होगी डिलीवरी, जानिए क्‍या है प्रोसेस?

तीसरा बच्चा होने पर चुनाव लड़ने के लिए अयोग्य, नियम पर Supreme Court ने क्या कहा, क्यों बताया गैर जरूरी

Bajaj Chetak और TVS iQube को मिलेगी कड़ी टक्कर, Ather 29 अगस्त को लॉन्च करेगा सबसे सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर

सभी देखें

WhatsApp और Telegram के Username Feature पर सरकार सख्त, 20 दिनों में आ सकता है बड़ा फैसला

Uttarakhand : विपक्ष के विधायक भी हुए CM धामी के मुरीद, कांग्रेस विधायक ने मंच से की खुलकर तारीफ

बागेश्वर धाम के प्रमुख धीरेंद्र शास्त्री के भाई शालिग्राम गर्ग गिरफ्तार, हत्या के प्रयास का आरोप

One Nation, One Election : एक देश-एक चुनाव पर बड़ा अपडेट, 2029 में साथ हो सकते हैं लोकसभा और विधानसभा चुनाव

आयुष्मान योजना में लापरवाही पर बड़ा एक्शन, बिजनौर के 16 अस्पतालों पर कार्रवाई, 6 पर निलंबन की तैयारी

अगला लेख