biodatamaker

रहस्य बना कोरोनावायरस, 35 दिन समुद्र में रहे फिर भी 57 को हुआ संक्रमण

Updated: शनिवार, 18 जुलाई 2020 (14:01 IST)
कोरोनावायरस (Coronavirus) कहां से आया, कैसे आया, किस तरह फैलता है, क्या लक्षण हैं, कैसे बचें? ऐसे कई सवाल और इनके जवाब लोगों को पढ़ने-सुनने को मिले। इसको लेकर तरह-तरह के शोध भी दुनियाभर में सामने आए। लेकिन, अर्जेंटीना में एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने कोविड-19 (Covid-19) को और ज्यादा रहस्यमय बना दिया है। 
 
दरअसल, 57 नाविकों में कोरोना के लक्षण मिले हैं, जो कि 35 दिनों से नाव में ही सवार थे। इस बीच, इनका किसी भी बाहरी व्यक्ति से संपर्क नहीं हुआ था। नौका में करीब 61 लोग सवार थे। यह अभी रहस्य ही बना हुआ है कि समुद्र में रहकर ये लोग कैसे संक्रमित हो गए, जबकि नाव के रवाना होने से पहले सभी की जांच की गई थी और सबकी रिपोर्ट भी नेगेटिव आई थी।
 
हां क्रू के कुछ सदस्यों में कोविड-19 के लक्षण दिखने के बाद एक फिशिंग ट्रॉलर यानि नाव वापस लौट आई है। इस बात की जानकारी दक्षिणी टिएरा डेल फुएगो प्रांत के स्वास्थ्य मंत्रालय ने सोमवार को दी है।
 
यहां क्रू के कुछ सदस्यों में कोरोना के लक्षण दिखने के बाद फिशिंग ट्रॉलर (मछली पकड़ने वाली नाव) वापस आ गई। इस बात की जानकारी हाल ही में दक्षिणी टिएरा डेल फुएगो प्रांत के स्वास्थ्य मंत्रालय ने दी है।
 
मंत्रालय के मुताबिक 2 नाविकों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है, जबकि 2 अन्य की रिपोर्ट अभी आना शेष है। सभी को आवश्यक रूप से उशुआइया के होटल में 14 दिन के लिए क्वारंटाइन किया गया है। इनमें से दो नाविकों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
ALSO READ: Covid 19: इंदौर में संक्रमण के उच्चतम स्तर की आहट, 10,000 से ज्यादा बिस्तरों की तैयारी
टिएरा में प्राथमिक स्वास्थ्य देखभाल के निदेशक अलेजांद्रा अल्फारो ने कहा कि यह कहना वाकई मुश्किल है कि आखिर यह दल कैसे कोरोना संक्रमित हुआ, जबकि इसका 35 दिनों तक जमीन से कोई संपर्क नहीं था। हेल्थ डिपार्टमेंट के बल्लातोर ने कहा कि हमारे लिए यह बताना मुश्किल है कि आखिर इन लोगों में संक्रमण के लक्षण कैसे आए। इसका खुलासा विस्तृत जांच के बाद ही संभव हो पाएगा। 
ALSO READ: Coronavirus: भारत में संक्रमण के 34,884 नए मामले, 671 लोगों की मौत
उल्लेखनीय है कि अर्जेंटीना में 1 लाख 19 हजार से ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके हैं, जबकि 2 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। 

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख