1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. कोरोना वायरस
  4. CoronaVirus India Update : 15 february

44 दिन बाद 30 हजार से कम नए कोरोना संक्रमित, 4.23 लाख एक्टिव मरीज

coronavirus india update
नई दिल्ली। देश में करीब 44 दिन के बाद संक्रमण के दैनिक मामले 30 हजार से कम दर्ज किए गए हैं। मंगलवार को यहां कोरोना वायरस संक्रमण के 27,409 नए मामले सामने आए, 82,817 रिकवर और 347 लोगों की महामारी की वजह से मौत हो गई। 
 
कोरोना से देश में अब तक 4 करोड़ 26 लाख 92 हजार 943 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 4 करोड़ 17 लाख 60 हजार 458 लोग कोरोना को मात दे चुके हैं, 4 लाख 23 हजार 127 मरीजों का इलाज जारी जबकि 5 लाख 9 हजार, 358 लोग मारे जा चुके हैं।
 
कोविड-19 से स्वस्थ होने की राष्ट्रीय दर 97.82 प्रतिशत पर पहुंच गई है। उपचाराधीन मरीजों की संख्या संक्रमण के कुल मामलों का 0.99 प्रतिशत है। दैनिक संक्रमण दर 2.23 प्रतिशत है। 
 
उल्लेखनीय है कि देश में सात अगस्त 2020 को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त 2020 को 30 लाख और पांच सितंबर 2020 को 40 लाख से अधिक हो गई थी। संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर 2020 को 50 लाख, 28 सितंबर 2020 को 60 लाख, 11 अक्टूबर 2020 को 70 लाख, 29 अक्टूबर 2020 को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए थे।
 
देश में 19 दिसंबर 2020 को ये मामले एक करोड़ के पार हो गए थे। पिछले साल चार मई को संक्रमितों की संख्या दो करोड़ के पार और 23 जून 2021 को तीन करोड़ के पार पहुंच गई थी। इस साल 26 जनवरी को मामले चार करोड़ के पार पहुंच गए।
अगला लेख
महाराष्‍ट्र में कम हुआ तीसरी लहर का कहर, मुंबई में 95 फीसदी नमूनों में 'ओमीक्रोन' की पुष्टि