सम्बंधित जानकारी
- अप्रैल के अंत तक मध्यप्रदेश में कोरोना के 1 लाख एक्टिव केस होने का खतरा,इंदौर,उज्जैन में बढ़ा लॉकडाउन
- सोनिया का मोदी सरकार पर बड़ा आरोप, कोरोना की परिस्थिति में किया कुप्रबंधन, टीके की होने दी कमी
- दुनिया भर में कोरोना वैक्सीन की कमी, 60 देशों में टीकाकरण पर पड़ सकता है असर
- अप्रैल में घातक हुआ कोरोना, 10 दिन में 10 लाख से ज्यादा संक्रमित, 5968 की मौत
- कोरोना संक्रमण के 1.45 लाख से अधिक नए मामले, 6.5 माह बाद 10 लाख एक्टिव मरीज
5 राज्यों में कहर ढा रहा है कोरोना, जानिए क्या है टॉप 10 संक्रमित शहरों का हाल..
नई दिल्ली। देश में अभी कोविड-19 का इलाज करा रहे मरीजों में से 72.23 प्रतिशत लोग केवल 5 राज्यों महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, कर्नाटक, उत्तर प्रदेश और केरल के हैं। देश में संक्रमितों की संख्या करीब साढ़े छह महीने बाद एक बार फिर 10 लाख का आंकड़ा पार कर गई है।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शनिवार को बताया कि देश में संक्रमित 10,46,631 मरीजों में से 45.65 प्रतिशत मरीज पुणे, मुंबई, ठाणे, नागपुर, बेंगलुरु शहरी, नासिक, दिल्ली, रायपुर, दुर्ग और औरंगाबाद में हैं और ये संक्रमण के कुल मामले के 7.93 प्रतिशत हैं।
मंत्रालय के अनुसार, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, कर्नाटक, तमिलनाडु, केरल, मध्य प्रदेश, गुजरात और राजस्थान में कोविड-19 के रोज आ रहे मामले तेजी से बढ़े हैं। इन 10 राज्यों में संक्रमण के कुल मामलों के 82.82 प्रतिशत मामले हैं।
भारत में शनिवार को कोरोना वायरस के 1,45,384 नए मामले आए। इसके साथ ही देश में संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 1,32,05,926 पर पहुंच गए हैं।
महाराष्ट्र में सबसे अधिक 58,993 नए मामले आए। इसके बाद छत्तीसगढ़ में 11,447 जबकि उत्तर प्रदेश में 9,587 नए मामले आए। भारत में अब तक 1,19,90,859 लोग इस बीमारी से उबर चुके हैं। बीते 24 घंटे में 794 लोगों की मौत हो गई। मौत के 86.78 प्रतिशत मामले 10 राज्यों में आए। महाराष्ट्र में सबसे अधिक 301 लोगों की मौत हुई। इसके बाद छत्तीसगढ़ में 91 लोगों की मौत हुई।
देश में अब तक जितने टीके लगाए गए हैं उनमें से 60.62 प्रतिशत टीके महाराष्ट्र, राजस्थान, गुजरात, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, कर्नाटक, मध्य प्रदेश और केरल में लगाए गए।
