Daily Horoscope
✕

Indore Corona Update: इंदौर में कोरोना के रिकॉर्ड 788 नए मामले, 3 की मौत

Updated: सोमवार, 5 अप्रैल 2021 (17:08 IST)
इंदौर। कोरोना संक्रमण रोकने के लिए तमाम प्रयासों के बावजूद मध्यप्रदेश के इंदौर जिले में 13.92 प्रतिशत की संक्रमण दर (पॉजिटिविटी रेट) से रिकॉर्ड 788 नए मामले सामने आने के अलावा 3 संक्रमितों की मौत दर्ज की गई है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के अनुसार रविवार को कुल 5,657 सैंपलों की जांच की गई। इनमें 788 नए मामले सामने आए।

ALSO READ: इंदौर में 50 से ज्यादा पुलिसकर्मी कोरोना पॉजिटिव
 
जिले के विभिन्न अस्पतालों में उपचाररत 402 संक्रमितों को स्वस्थ करार दिया गया। इसके फलस्वरूप जिले में रविवार तक उपचाररत संक्रमितों (एक्टिव केस) की संख्या 5,589 तक जा पहुंची है।


 
जिले में अब तक 9,50,669 संदेहियों के सैंपल जांचे जा चुके हैं। इनमें अब तक सामने आए कुल 73,224 संक्रमितों में से उपचार के बाद 66,661 संक्रमित स्वस्थ हो चुके हैं, वहीं कोरोना के कारण मृतकों की संख्या 974 तक जा पहुंची है। जिले में युद्धस्तर पर 45 वर्ष से अधिक आयु के नागरिकों का कोरोना टीकाकरण का कार्य जारी है। (वार्ता)

Show comments

Harley-Davidson की सस्ती बाइक भारत में होगी लॉन्च, मचेगा तहलका

Royal Enfield Himalayan 750 : नए एडवेंचर टूरर से उठा पर्दा, पहली बार मिलेगा क्रूज कंट्रोल, जानिए इंजन और फीचर्स की पूरी जानकारी

हवाई यात्रा मत कीजिए, सुप्रीम कोर्ट ने क्यों कहा, याचिका पर तत्काल सुनवाई से इंकार

लद्दाख में शराब कारोबारियों ने सोनम वांगचुक के खिलाफ खोला मोर्चा, एप्पल वाइन के व्यापार पर उठाए सवाल

PF खाते में पैसा आया या नहीं? घर बैठे ऐसे चेक करें अपना बैलेंस और पासबुक, मोबाइल से मिनटों में मिलेगा पूरा हिसाब

सभी देखें

राजभर का दावा, देश में मुझसे बड़ा गुंडा कोई नहीं, सभी बाहुबली मेरे दरबार में हाजिरी लगाते हैं

सागर SP पद से हटाए गए IPS अनुराग सुजानिया ने छोड़ी नौकरी, DGP को दिया इस्तीफा

सीएम डॉ. मोहन यादव की कैबिनेट ने लिए अहम फैसले, डेवलपमेंट-इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए स्वीकार किए 23 हजार 300 करोड़ से ज्यादा के प्रस्ताव

'हैप्पी दिवाली मोदीजी', राहुल गांधी ने फिर दी खुली बहस की चुनौती, बोले- डरिए मत, सामने आइए

रामजी के 5 बाप! धीरेन्द्र शास्त्री की टिप्पणी से फिर बवाल, अखिलेश ने भी साधा निशाना

अगला लेख