suvichar
✕

कोरोना को लेकर अलर्ट पर दिल्ली, 5 राज्यों से आने वालों को दिखानी होगी ‘निगेटिव’ जांच रिपोर्ट

Updated: बुधवार, 24 फ़रवरी 2021 (12:18 IST)
नई दिल्ली। महाराष्ट्र, केरल और पंजाब समेत 5 राज्यों से आने वाले लोगों को राष्ट्रीय राजधानी में प्रवेश करने से पहले कोविड-19 की ‘निगेटिव’ जांच रिपोर्ट दिखानी होगी।  अधिकारियों के अनुसार, इस बाबत एक आधिकारिक आदेश आज जारी किया जाएगा और यह 15 मार्च तक प्रभावी रहेगा।

ALSO READ: बड़ी खबर, मुंबई में कोरोना ने पकड़ी रफ्तार, मंत्री ने दिए लॉकडाउन के संकेत
दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की सोमवार को हुई बैठक में भी इस मुद्दे पर चर्चा की गई थी। अधिकारियों ने कहा कि कोविड-19 ‘निगेटिव’ जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करने की अनिवार्यता शुक्रवार रात से प्रभावी हो सकती है।
 
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के एक अधिकारी के अनुसार, महाराष्ट्र में कोरोना वायरस संक्रमण के दैनिक मामले बढ़ रहे हैं। केरल में पहले की तुलना में संक्रमण के मामले घट रहे हैं लेकिन अब भी संक्रमण के ज्यादा मामले आ रहे हैं। अधिकारी ने मंगलवार को कहा कि पंजाब, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में संक्रमण के दैनिक मामलों में वृद्धि चिंता का विषय है।

ALSO READ: महाराष्ट्र और केरल में मिले कोरोना के 2 नए स्ट्रेन, यहां पर कोविड-19 के 75% एक्टिव केसेस
केंद्र सरकार ने कहा कि महाराष्ट्र और केरल में सार्स-सीओवी-2 के दो नए स्वरूप - एन440के और ई484के- मिले हैं लेकिन फिलहाल यह मानने का कोई कारण नहीं है कि इन दोनों राज्यों के कुछ जिलों में मामलों में बढ़ोतरी के लिए ये दोनों स्वरूप जिम्मेदार हैं।
 
उल्लेखनीय है कि भारत में 1 दिन में कोविड-19 के 13,742 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 1,10,30,176 हो गई। इनमें से 1,07,26,702 लोग संक्रमणमुक्त हो चुके हैं। 104 और लोगों की मौत से मृतकों की कुल संख्या बढ़कर 1,56,567 हो गई।
 
भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) के अनुसार देश में 23 फरवरी तक 21,30,36,275 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की जा चुकी है। इनमें से 8,05,844 नमूनों की जांच मंगलवार को की गई थी।

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख