Fact Check: बॉलीवुड गीतकार संतोष आनंद भीख मांगकर कर रहे गुजारा? जानिए पूरा सच
(Photo:Screenshot of viral video)
वीडियो शेयर करते हुए यूजर्स लिख रहे हैं- “बॉलीवुड का फेमस राइटर आज भीख मांगकर कर रहा गुजारा नेहा कक्कड ने दिए 5 लाख रूपये।”
क्या है सच-
वायरल वीडियो में संतोष आनंद अपने जीवन के बारे में बताते हुए नजर आ रहे हैं। हालांकि, संतोष आनंद ने ऐसी कोई बात नहीं बोली है, जिसका दावा वायरल पोस्ट में किया जा रहा है।
वहीं, जब सिंगर नेहा कक्कड़ ने संतोष आनंद को 5 लाख रुपए देने की बात कही, तो उन्होंने यह कहकर लेने से इनकार कर दिया था कि मैंने आज तक किसी से कुछ नहीं मांगा, मैं बहुत स्वाभिमानी इंसान हूं।
पड़ताल के दौरान हमें संतोष आनंद का एक इंटरव्यू मिला, जिसमें उन्होंने बताया कि सोशल मीडिया पर मेरे बारे में गलत जानकारी दी जा रही है। मैं कल भी मेहनत से कमाई करता था, आज भी करता हूं। मैं पहले भी कवि सम्मेलन में परफॉर्म करता था, आज भी करता हूं।
वेबदुनिया की पड़ताल में सोशल मीडिया पर संतोष आनंद के बारे में किया जा रहा दावा गलत निकला।

