dharma sangrah
✕

सर्वे में खुलासा, स्कूल खुलते ही पंजाब में कोरोना संक्रमण बढ़ा

Updated: गुरुवार, 2 सितम्बर 2021 (09:20 IST)
चंडीगढ़। लंबे समय के बाद अधिकतर राज्यों में स्कूल खुले थे। लेकिन स्कूलों के खुलते ही बच्चों में संक्रमण का खतरा बढ़ गया है।  पंजाब में बच्चों में कोरोना संक्रमण की संभावित तीसरी लहर के बीच संक्रमण का खतरा बढ़ गया है। केंद्र द्वारा कराए गए सर्वे में यह खुलासा हुआ है।

ALSO READ: कोरोना प्रोटोकॉल के साथ आज से कई राज्यों में खुले स्कूल, बच्चों की उपस्थिति कम रही
 
30 दिन के आंकड़ों के अनुसार पंजाब में 9.6 प्रतिशत की दर से बच्चों में संक्रमण की वृद्धि हुई है और राज्य संक्रमण दर में शीर्ष पर है। 2 अगस्त से स्कूल खुलने के बाद बच्चों में संक्रमण के ज्यादा मामले देखने को मिले हैं।
 
पंजाब में स्कूल खुलने के बाद अब तक 40 से अधिक विद्यार्थी संक्रमित मिल चुके हैं। कक्षा 11 के 20 से अधिक विद्यार्थियों की रिपोर्ट लुधियाना के एक स्कूल में पॉजिटिव आई थी। इसके बाद स्कूल को 14 दिनों के लिए बंद कर दिया गया था।देश में विशेषज्ञ इन दिनों कोरोना वायरस संक्रमण की तीसरी लहर की चेतावनी दे रहे हैं।

पंजाब सरकार पहले ही साफ कर चुकी है कि स्कूलों को बंद नहीं किया जाएगा। सरकार ने ऐहतियात के तौर पर स्कूलों के लिए एक विशेष गाइडलाइन जारी की थी, जिसके अनुरूप ही स्कूलों को खोला जा रहा है। 

Show comments

QUAD समिट में PM मोदी ने जमीन पर देखा तिरंगा, तुरंत उठाकर जेब में रखा, ट्रंप ने थपथपाई पीठ

राहुल गांधी का BJP-RSS को सत्‍यम शिवम सुंदरम मंत्र, मां सोनिया की किताब की ट्रोलिंग के बाद कहा, प्यार करना भी सीखें

Electric Scooters : VinFast के 3 सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर्स, Ather, TVS और Bajaj को देंगे टक्कर, भारतीय बाजार में मचाएंगे तहलका

SIR पर चुनाव आयोग के दावों को याचिकाकर्ता ने सुप्रीम कोर्ट में दी चुनौती, कहा- फैसलों पर सर्वसम्मति का कोई रिकॉर्ड नहीं

YouTube पर नवंबर से बदला व्यूज गिनने का तरीका, क्रिएटर्स के लिए क्या है इस बदलाव का मतलब?

सभी देखें

UP Election 2027 : गृह मंत्री शाह और नितिन नवीन से मिले CM योगी, चुनावी रणनीति पर मंथन

Udhna Railway Model : अब स्टेशन पर नहीं होगी यात्रियों की भीड़भाड़? 15000 लोगों के ठहरने की क्षमता वाला बना आधुनिक यात्री सुविधा केंद्र

Jensen Huang के Nvidia में वापसी के संकेत, बोले- बोर्ड ने कहा तो फिर संभालूंगा जिम्मेदारी

QUAD समिट में PM मोदी ने जमीन पर देखा तिरंगा, तुरंत उठाकर जेब में रखा, ट्रंप ने थपथपाई पीठ

योगी सरकार की नीतियों से यीडा क्षेत्र में निवेश का नया रिकॉर्ड, लगभग 37 हजार करोड़ की परियोजनाएं तैयार

अगला लेख