1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. कोरोना वायरस
  4. Corona active cases decreasing rapidly in Maharashtra and Delhi

महाराष्ट्र और दिल्ली तेजी से ठीक हो रहे हैं कोरोना मरीज, 7 राज्यों में बढ़े एक्टिव केसेस

CoronaVirus
नई दिल्ली। देश के 28 राज्यों तथा केंद्र शासित प्रदेश में कोरोना के सक्रिय मामलों कमी दर्ज की गई, जबकि सात राज्यों तथा केंद्र शासित प्रदेशों में इसमें वृद्धि हुई है। इस दौरान महाराष्ट्र में सबसे अधिक 1455 सक्रिय मामले कम हुए। वहीं दिल्ली में इनमें 1116 की कमी आई, जबकि कर्नाटक में सर्वाधिक 430 तथा बिहार में 209 सक्रिय मामले बढ़े।
 
केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से बुधवार सुबह जारी आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटों में 36,604 नए मामले सामने आए और संक्रमितों की संख्या 95 लाख के करीब हो गई।
 
वहीं स्वस्थ होने वालों की संख्या 89.23 लाख से अधिक हो गई है, जबकि 501 और मरीजों की मौत के साथ ही मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 1,38,122 हो गया है। देश में वर्तमान में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या 4.28 लाख है। (वार्ता) 
अगला लेख
Live Updates : MSP पर भाजपा से जुड़े किसान नेता ने कही बड़ी बात...