suvichar

दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल कोरोना पॉजिटिव (लाइव अपडेट्स)

Updated: शनिवार, 8 जनवरी 2022 (12:32 IST)
नई दिल्ली। देश में कोरोनावायरस की रफ्तार तेजी से बढ़ती जा रही है। लगातार दूसरे दिन 1 लाख से ज्यादा नए मामले सामने आए। महाराष्‍ट्र, पश्चिम बंगाल और दिल्ली में हालात तेजी से बिगड़ते नजर आ रहे हैं। कोरोनावायरस से जुड़ी हर जानकारी...


12:29 PM, 8th Jan
-पश्चिम बंगाल सरकार ने पाबंदियों में ढील दी, सैलून, पार्लर को रात 10 बजे तक 50 प्रतिशत क्षमता के साथ खोलने की अनुमति दी।
-दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने शनिवार को बताया कि कोरोना वायरस संबंधी जांच में उनके संक्रमित होने की पुष्टि हुई है और वह बहुत बीमार महसूस कर रही हैं।
-उन्होंने ट्वीट किया, 'कोविड-19 जांच में संक्रमण की पुष्टि हुई है। तेज बुखार के साथ बहुत बीमार महसूस कर रही हूं। खुद को पृथक कर लिया है। मेरे संपर्क में आए लोगों से अनुरोध है कि वे अपनी आरटीपीसीआर जांच करवा लें।'

11:17 AM, 8th Jan
-स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा, दिल्ली में आजा 20,000 नए मामले सामने आ सकते हैं।
-पॉजिटिविटी रेट 1 से 2 प्रतिशत बढ़ने की आशंका।

09:51 AM, 8th Jan
-भारत में कोरोनो के 1,41,986 नए मामले, 40,895 रिकवर, 285 लोगों की मौत।
-पॉजिटिविटी रेट बढ़कर 9.28 प्रतिशत हुआ।

09:49 AM, 8th Jan
दिल्ली में 55 घंटे का वीकेंड कर्फ्यू शुक्रवार रात 10 बजे से शुरू हो गया। 7 जनवरी रात 10 बजे से शुरू हुआ यह कर्फ्यू सोमवार सुबह 5 बजे तक चलेगा।


08:31 AM, 8th Jan
-कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच लोगों की लापरवाही कम होने का नाम ही नहीं ले रही है।
-सड़कों पर लोग अभी भी बगैर मास्क के दिखाई दे रहे हैं।
-लोग सोशल डिस्टेंसिंग का भी पालन नहीं कर रहे हैं।

08:30 AM, 8th Jan
-दुनिया इस समय कोरोना वायरस महामारी की कहीं तीसरी और कहीं चाथी लहर का सामना कर रही है।
-इसी क्रम में विश्व में कोरोना संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़कर 30.25 करोड़ के पार पहुंच गई है।
-बीमारी से अब तक 54 लाख 78 हजार 731 लोगों की मौत हो चुकी है।
-कोविड टीकाकरण के तहत अब तक नौ अरब 37 करोड़ 29 लाख तीन हजार 970 लोगों को टीके दिए जा चुके है।
-इसी क्रम में कई देशों में तीसरी डोज और बूस्टर डोज भी दी जा रही है।

08:29 AM, 8th Jan
कहां कितने मामले
-महाराष्ट्र में Corona के 40925 नए मामले, संक्रमण से 20 लोगों की मौत, मुंबई में मिले 20,971 नए संक्रमित 
-पश्चिम बंगाल में 24 घंटे में 18213 लोग कोरोना संक्रमित। 
-दिल्ली में शुक्रवार को कोरोनावायरस संक्रमण के 17,335 नए मामले सामने आए
-कर्नाटक में मिले 8,449 नए कोरोना संक्रमित, 4 लोगों की महामारी की वजह से मौत
-UP में Corona के 4000 से ज्यादा मामले आए, 1 मरीज की मौत
-झारखंड में शुक्रवार को कोविड-19 के 3,825 नए मामले आए और 8 मरीजों की मौत दर्ज की गई।
-हरियाणा में 3,748 लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि, अजय चौटाला को भी हुआ संक्रमण
-बिहार में पिछले 24 घंटों के दौरान कोविड-19 के 3,048 नए मामले आए।
-ओडिशा में 1 दिन में 2700 से ज्यादा केस, पुरी का जगन्नाथ मंदिर 31 जनवरी तक बंद।

Show comments

CJP का 5 सितंबर को दिल्ली में बड़ा विरोध मार्च, वादाखिलाफी पर सरकार को घेरा

CJP के दीपके ने लिखा शिक्षा मंत्रियों को पत्र, सरकारी स्कूलों की बदहाली पर उठाए 6 तीखे सवाल

संदीपा धर पहुंचीं कश्मीर स्थित अपने पुश्तैनी घर, 90 साल पुरानी लकड़ी की अलमारी में मिलीं परिवार की अनमोल यादें

नेतन्याहू के लिए ब्रिटेन एक इस्लामी देश क्यों है?

मोदी-ट्रंप की G7 मुलाकात में क्या हुआ था? अमेरिकी राजदूत का बड़ा दावा- भारत ने कहा था ‘सवाल मत पूछिए’, फिर ट्रंप ने बदल दिया प्लान

सभी देखें

यूपी के 558 मदरसा प्रबंधक एंटी करप्शन के रडार पर, फर्जी नियुक्ति से चंदे तक, 333 पन्नों में खुला पूरा कच्चा चिट्ठा

पाकिस्तान को चीन और तुर्की के हथियारों की सप्लाई? 60 घंटे की रहस्यमयी 'सैन्य एयरलिफ्ट' से मची हलचल

ईरान के निशाने पर अब ट्रंप का सबसे छोटा बेटा बैरन? हत्या का खौफनाक प्लान बेनकाब

LIVE: पटना में प्रदर्शनकारी छात्रों पर पुलिस का लाठीचार्ज, कई छात्र हिरासत में

बांके बिहारी मंदिर के चढ़ावे पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, कहा- दान का हर पैसा दान पेटी या ऑनलाइन खाते में ही जमा हो

अगला लेख