Bhai Dooj
✕

दिल्ली में वीकेंड कर्फ्यू, 13 पाइंट्स में जानें क्या खुला है, क्या बंद?

Updated: शनिवार, 8 जनवरी 2022 (09:47 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली में 55 घंटे का वीकेंड कर्फ्यू शुक्रवार रात 10 बजे से शुरू हो गया। 7 जनवरी रात 10 बजे से शुरू हुआ यह कर्फ्यू सोमवार सुबह 5 बजे तक चलेगा। जानिए कर्फ्यू के दौरान क्या खुला है और क्या बंद?
 
-डॉक्टर, नर्सिंग स्टाफ और पैरामेडिक्स स्‍टाफ को आने जाने की इजाजत।
-मेडिकल इमरजेंसी में पहचान पत्र के साथ बाहर निकल सकते हैं।
-गर्भवती महिला और मरीजों को डॉक्टर की पर्ची दिखाने पर यात्रा की अनुमित होगी।
-अगर आप ट्रेन, बस या प्लेन से दिल्ली से बाहर जा रहे हैं तो इसके लिए आपके पास टिकट होना जरूरी है।
-भारत सरकार से जुड़े कार्यालयों के अधिकारियों और कर्मचारियों को पहचान पत्र दिखाने पर आने-जाने की छूट रहेगी।
-राजनयिकों के कार्यालयों में तैनात अधिकारी और कर्मचारी पहचान पत्र दिखाकर दफ्तर जा सकेंगे।
-प्रेस आईडी कार्ड के साथ मीडियाकर्मियों को आन-जाने की इजाजत।
-वीकेंड कर्फ्यू के दौरान कोरोना जांच या फिर वैक्सीनेशन के लिए लोगों को आने-जाने की छूट मिलेगी।
-परीक्षा देने वाले छात्रों और स्टाफों को भी छूट मिलेगी।
-शादी के कार्ड की सॉफ्ट या हार्ड कॉपी दिखाने पर 20 व्यक्तियों को शादी समारोह में आने-जाने की अनुमति मिलेगी।
-इस दौरान जरूरी सेवाओं के अलावा सभी सरकारी अधिकारी वर्क फ्रॉम होम करेंगे। जबकि प्राइवेट संस्थानों में 50 फीसदी वर्क फ्रॉम होम का नियम लागू रहेगा।
-वीकेंड कर्फ्यू के दौरान बस और मेट्रो फुल कैपेसिटी के साथ चलेगी। हालांकि इस दौरान लोगों को बेवजह घर से बाहर निकलने की अनुमति नहीं है।
-वीकेंड कर्फ्यू के दौरान जरूरी सामान बेचने वाली दुकानों को छोड़कर बाकी सभी दुकानें बंद रहेंगी।
 

Show comments

PM मोदी ने जवानों के बीच बस्तर में मनाई दिवाली, नक्सलवाद पर जीत को बताया ऐतिहासिक, बोले- अब शांति और विकास की नई शुरुआत हुई

अयोध्या के 10वें दीपोत्सव पर उमड़ा आस्था का समंदर, अयोध्यावासियों ने कहा- त्रेतायुग जैसी अलौकिक दिख रही रामनगरी

US Midterm Elections में हार के बाद घिरे डोनाल्ड ट्रंप : बिजनेस सौदों, क्रिप्टो विवाद और बगावती सुरों से बढ़ेंगी मुश्किलें

राजीव के PM बनने की खबर पर क्‍यों दहशत में आ गई थी सोनि‍या गांधी, बाबरी मस्जिद टूटने पर छलक पड़े थे आंसू, 1992 का दर्द कि‍या बयां

चीन सीमा पर भारत को सामरिक बढ़त, न्योमा एयरबेस पर IAF विमान की सफल लैंडिंग, बना विश्व रिकॉर्ड!

सभी देखें

प्रशांत किशोर का दावा, नीतीश के निष्क्रिय होते ही खत्म हो जाएगी जेडीयू

अहमदाबाद को मिली ट्रैफिक जाम से मुक्ति की बड़ी सौगात, अमित शाह ने किया 464 करोड़ रुपए के इस्कॉन-सानंद एलिवेटेड कॉरिडोर का उद्घाटन

कौन हैं इसराइल के आइजेनकोट, जिन्हें राष्ट्रपति ने दिया सरकार बनाने का न्योता, भारत को लेकर क्या है रुख?

MP में हर साल तैयार होंगे गौ-वंश के 1 लाख भ्रूण, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा- गौमाता के रोम-रोम से निकलती है दुआ

AQI देख भड़के अभिजीत दीपके, बोले- जिंदगी तबाह करने पर तुले हैं, किसको माना प्रदूषण का दोषी?

अगला लेख