• Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. कोरोना वायरस
  4. कांगो ने AstraZeneca की वैक्सीन पर लगाई रोक, जानिए क्यों
Written By
Last Updated : शनिवार, 13 मार्च 2021 (08:53 IST)

कांगो ने क्यों लगाई AstraZeneca की वैक्सीन पर रोक, जानिए वजह...

AstraZenecaVaccine | कांगो ने AstraZeneca की वैक्सीन पर लगाई रोक, जानिए क्यों
किंशासा। कई यूरोपीय देशों द्वारा एस्ट्राजेनेका की वैक्सीन पर रोक लगाने के बाद कांगो ने भी इस कंपनी के टीके का उपयोग करने पर रोक लगा दी है। संयुक्त राष्ट्र के जरिए वैक्सीन की 17 लाख खुराक प्राप्त होने के मध्य अफ्रीकी देश कांगो ने सोमवार को टीकाकरण अभियान शुरू किया था।
स्वास्थ्य मंत्रालय के अधिकारी ने 7 सुर 7 न्यूज चैनल से बात करते हुए शुक्रवार को कहा कि एहतियाती तौर पर टीकाकरण अभियान पर रोक लगाई गई है। उन्होंने कहा कि इस वैक्सीन के दुष्प्रभाव को लेकर ब्रिटेन तथा स्वीडन में जांच चल रही है। उल्लेखनीय है कि ऑस्ट्रिया एस्ट्राजेनेका की वैक्सीन पर रोक लगाने वाला पहला देश है। (भाषा)
ये भी पढ़ें
अमेरिका के बाद कोरोना से संक्रमित होने के मामले में दूसरे नंबर पर पहुंचा ब्राजील