dharma sangrah
✕

COVID-19 : CM शिवराज बोले- जिलों में संक्रमण दर के आधार पर होगी जिलाधिकारियों की रैंकिंग

Updated: बुधवार, 21 अप्रैल 2021 (18:59 IST)
भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बुधवार को कहा कि जिलों में कोरोनावायरस (Coronavirus) संक्रमण की दर के आधार पर राज्य में सभी जिलाधिकारियों की रैंकिंग की जाएगी। इसके अलावा, उन्होंने कहा कि प्रदेश के सभी जिलों में 30 अप्रैल तक जनता कर्फ्यू का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए।

चौहान ने मुख्यमंत्री निवास से मंगलवार शाम को जिला कलेक्टरों को वर्चुअली संबोधित करते हुए उक्त बात कही। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिन जिलों में संक्रमण के मामले अधिक हैं, वहां तत्काल किल कोरोना अभियान-2 आरंभ किया जाए और गृह पृथकवास तथा कोविड केयर सेंटर की व्यवस्था बेहतर करने की कोशिश की जाए।

उन्होंने कहा कि हल्के लक्षण वाले लोगों को चिन्हित कर उनकी जांच, आवश्यक उपचार और पृथकवास की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। चौहान ने कहा, गृह पृथकवास की उचित व्यवस्था नहीं होने की स्थिति में लोगों को कोविड केयर सेंटर में रखा जाए। इन केन्द्रों पर डॉक्टरों की विजिट, पर्याप्त संख्या में कर्मचारियों, चाय, नाश्ता, भोजन आदि की उचित व्यवस्था हो, ताकि लोगों का ऐसे केन्द्रों पर विश्वास बने।
ALSO READ: Coronavirus की चपेट में आए राजनीति के ये 10 दिग्गज
इन केन्द्रों पर एंबुलेंस की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि जरुरत होने पर मरीजों को तत्काल अस्पताल ले जाया जा सके।उन्होंने कहा कि संक्रमण के लक्षण वाले लोगों को सही समय पर उचित मार्गदर्शन देने के लिए जिला कमांड एंड कंट्रोल सेंटर द्वारा उपयुक्त व्यवस्था करना आवश्यक है।

चौहान ने कहा कि कुंभ से लौटने वाले व्यक्तियों तथा अन्य राज्यों से आने वाले श्रमिकों के पृथकवास के लिए गांवों में पंचायत भवन, स्कूल भवन आदि में भोजन सहित अन्य आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
ALSO READ: 100 दिन तक रह सकती है Coronavirus की दूसरी लहर
उन्होंने कहा कि संक्रमण से स्वयं को, अपने गांव और शहर को बचाने के लिए आवश्यक है कि जनता कर्फ्यू को प्रभावी तरीके से लागू किया जाए, क्योंकि तभी संक्रमण की चेन तोड़ी जा सकती है।

मध्य प्रदेश जनसंपर्क विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि प्रदेश में संक्रमण की दर में मंगलवार को कमी आई है। सोमवार को यह 25.3 प्रतिशत थी, जो मंगलवार को घटकर 24.8 प्रतिशत रह गई।(भाषा)

Show comments

क्‍या है Nvidia CEO जेनसन हुआंग की वापसी में Trump की भूमिका, जासूसी से लेकर, इस्‍तीफे और वापसी तक की पूरी कहानी?

75 साल के कन्हैया को वृद्धाश्रम में मिली मुहब्‍बत, 63 की सबीना संग पीले कि‍ए हाथ, वायरल हो रही लव स्‍टोरी

403 सीटों पर लिस्ट जारी कर दे सपा, हमें कुछ नहीं चाहिए: इमरान मसूद का तीखा पलटवार

सोना चांदी में भारी गिरावट, अब तक 32 फीसदी सस्ता हुआ सोना, जानिए क्या करें?

अब अपनी पसंदीदा भाषा में सुन सकेंगे काशी के 84 घाटों की कहानियां

सभी देखें

यूपी को साइबर सुरक्षा के अभेद्य कवच से लैस करेगी योगी सरकार

LIVE: मुंबई आतंकी हमलों की 18वीं बरसी आज, संविधान दिवस पर भाजपा मनाएगी गौरव दिवस, कांग्रेस निकालेगी रक्षा मार्च

संविधान दिवस पर पीएम मोदी बोले- नक्सलवाद खत्म, अब 'दिमागी नक्सलियों' से चुनौती; विपक्ष पर भी साधा निशाना

बिल क्लिंटन से जेनसन हुआंग तक: अमेरिका में ताकतवर पुरुषों की अय्याशियों पर आखिर इतनी मेहरबानी क्यों?

Top News 26 November: पीएम मोदी ने दी संविधान दिवस की शुभकामनाएं, सपा का घोषणा पत्र आज

अगला लेख