biodatamaker
✕

वृंदावन के बांकेबिहारी मंदिर में दर्शन व्यवस्था बदली, कान्हा के भक्त अब ऐसे कर सकेंगे दर्शन

Updated: शुक्रवार, 7 जनवरी 2022 (14:39 IST)
मथुरा। बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए मथुरा जनपद में विश्वविख्यात ठाकुर श्री बांकेबिहारी मंदिर में ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन से दर्शन की व्यवस्था की गई है। अर्चना सिंह (मंदिर प्रशासक, सिविल जज जूनियर डिवीजन)ने गुरुवार को आदेश जारी करते हुए नई व्यवस्था लागू करने के आदेश दिए हैं। मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं को अब अपने साथ कोविड की आरटीपीसीआर की निगेटिव रिपोर्ट लाना भी अनिवार्य है।

ALSO READ: कोरोना की तीसरी लहर का कहर, 214 दिन बाद फिर 1 लाख से ज्यादा नए मरीज, पॉजिटिविटी रेट 7.74%
 
सिविल जज द्वारा मंदिर प्रबंधक को जारी आदेश में प्रवेश मार्ग पर कोविड टेस्टिंग डेस्क बनाने के साथ ही कोविड नियमों का कड़ाई से पालन कराने के निर्देश दिए गए हैं। मंदिर परिसर में पुलिस व पैरा मिलिट्री फोर्स तैनात कराने, सरकार द्वारा जारी कोविड-19 के दिशा-निर्देशों का पालन कराने, मंदिर में प्रवेश से पूर्व थर्मल स्कैनिंग, मास्क, हैंड सैनिटाइजेशन का भी इंतजाम करने को कहा गया है।
 
मंदिर से निकासी के लिए गलियों में भीड़ को रोकने के लिए भी पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाने को कहा है। मंदिर में स्थायी वनवे व्यवस्था कर मंदिर के गेट संख्या 2 व 3 से श्रद्धालुओं को प्रवेश देने के साथ ही गेट संख्या 1 व 4 से निकास की व्यवस्था करने को कहा गया है। गेट नंबर 5 गोस्वामी समाज के लिए आरक्षित रखा गया है।

Show comments

Tata की इस कार पर 3 लाख से ज्यादा डिस्काउंट, पुरानी गाड़ियों पर मिल रहा बड़ा फायदा, Harrier EV भी सस्ती

China : लद्दाख को लेकर चीन की कुटिल करतूत, बताया भारत का अवैध कब्जा, 28 जगहों के नाम बदलने पर भड़का

Electric Scooter : सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर के साथ रोजाना का सफर होगा आसान, मिलेगी 130 KM की रेंज, जान लीजिए दूसरे फीचर्स

Vande Bharat Sleeper Train : अब 24 कोच वाली ट्रेन में होगा सफर, 1,224 यात्रियों को मिलेगी जगह, जानिए हॉट शॉवर और पैंट्री समेत सभी सुविधाएं

एस. जयशंकर ने क्यों दी '4F संकट' की चेतावनी? जानिए इंदिरा गांधी ने 1966 में भारत को ऐसे ही संकट से कैसे निकाला था

सभी देखें

नवरात्र पर यूपीकॉन की नई पहल, उद्यमिता की राह दिखाएगी ‘उद्यमी बडी’

L Murugan कौन हैं, केंद्रीय मंत्री से क्यों दिया इस्तीफा, तमिलनाडु जाने की किसलिए मांगी इजाजत, PM मोदी लिखी चिट्ठी में क्या कहा

यूपी सरकार की सौगात, ग्राम प्रहरियों का बढ़ाया मानदेय, अब मिलेंगे 3500 रुपए

Tata की इस कार पर 3 लाख से ज्यादा डिस्काउंट, पुरानी गाड़ियों पर मिल रहा बड़ा फायदा, Harrier EV भी सस्ती

अयोध्या के साकेत महाविद्यालय में विदाई एवं सम्मान समारोह, पूर्व सांसद बृजभूषण ने गुरु के चरणों में बैठकर लिया आशीर्वाद

अगला लेख