सम्बंधित जानकारी
- भारत में पाया गया Covid 19 का B.1.617 स्वरूप ही अब चिंता का सबब : WHO
- कहानी मध्यप्रदेश के एक ऐसे गांव की जहां 45 से अधिक उम्र के सभी लोगों को लगा कोरोना का टीका
- NCPCR की रिपोर्ट में खुलासा, कोविड के कारण 9346 बच्चे बेसहारा
- राजस्थान आज से अनलॉक, जानिए क्या खुला रहेगा, क्या रहेंगे प्रतिबंध...
- Corona India Update : 24 घंटों में कोरोना के 1,32,788 नए मामले, 3207 की मौत
सीएम योगी के कोरोना प्रबंधन से खुश हुए बीएल संतोष, जानिए क्या बोले...
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कोरोना प्रबंधन से भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष बेहद खुश नजर आ रहे हैं। उन्होंने ट्वीट कर कोरोना संक्रमण पर नियंत्रण के लिए योगी की जमकर तारीफ की।
बीएल संतोष ने सोमवार को उत्तरप्रदेश में पार्टी के सभी प्रदेश महामंत्री, सभी छह क्षेत्रीय अध्यक्ष और सरकार के मंत्रियों के साथ कोरोना प्रबंधन ओर सेवा कार्य पर बात की थी।
मंगलवार रात बीएल संतोष ने ट्वीट कर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कोरोना प्रबंधन की तारीफ की। उन्होंने कहा कि कुछ ही सप्ताह में उत्तर प्रदेश में संक्रमण की दर में 93% कमी आई है। उत्तर प्रदेश 20 करोड़ से अधिक की आबादी वाला प्रदेश है।
In five weeks, @myogiadityanath's Uttar Pradesh reduced the new daily case count by 93% ... Remember its a state with 20+ Cr population . When municipality CMs could not manage a city of 1.5Cr population , Yogiji managed quite effectively .
— B L Santhosh (@blsanthosh) June 1, 2021
उन्होंने कहा कि डेढ़ करोड़ की एक नगर निकाय की आबादी के बराबर के प्रदेश के मुख्यमंत्री कोरोना को नियंत्रित नहीं कर पा रहे हैं, योगी ने बहुत प्रभावशाली तरीके से नियंत्रित किया है।
