ramcharitmanas
✕

कोरोना वैक्सीन : भारत बायोटेक ने क्यों रद्द किया ब्राजील की कंपनियों से समझौता

Updated: शनिवार, 24 जुलाई 2021 (09:57 IST)
मुख्‍य बिंदु
 
हैदराबाद। भारत बायोटेक ने ब्राजील की दवा निर्माता कंपनी प्रेसीसा मेडिकामेंटॉस और एनविक्सिया फार्मास्युटिकल्स लि. के साथ कोविड19 के अपने टीके कोवैक्सिन के कारोबार में सहयोग के करार को रद्द कर दिया। हैदराबाद की इस कंपनी ने ब्राजील में वैक्सीन के अनुबंधों में भ्रष्टाचार के आरोपों के बाद यह कदम उठाया है।

ALSO READ: मध्यप्रदेश में आज से गर्भवती महिलाओं का वैक्सीनेशन,डॉक्टर पल्लवी से जानें आपके हर सवाल का जवाब!
 
भारतीय कंपनी ने ब्राजील सरकार के साथ कोवैक्सिन की 2 करोड़ खुराक की आपूर्ति का समझौता किया था। इसमें भ्रष्टाचार के आरोप के कारण समझौता खटाई में पड़ गया है और वहां के अधिकारियों ने इसकी जांच शुरू की है। प्रेसीसा मेडिकामेंटॉस दरअसल ब्राजील में भारत बायोटेक की भागीदार है, जो कंपनी के टीके के तीसरे चरण के चिकित्सीय ​​परीक्षणों के लिए लाइसेंस, वितरण, बीमा और संचालन समेत अन्य कार्यों में उसको परामर्श दे रही और इसमें सहायता तथा सहयोग कर रही है।

ALSO READ: COVID-19 : भारत के पास होगी दुनिया की पहली DNA वैक्सीन जायकोव-डी, तीसरे फेज का ट्रायल जारी
 
भारत बायोटेक ने शुक्रवार को कहा कि हमने तत्काल प्रभाव के साथ ज्ञापन समझौता समाप्त कर दिया है। इस समझौते के बावजूद कंपनी कोवैक्सिन के लिए वहां के नियामक से अनुमोदन प्राप्त करने की प्रक्रिया को पूरा करने के लिए दवा नियामक निकाय एएनवीआईएसए के साथ पूरी मेहनत से काम करना जारी रखेगी।
 
भारत बायोटेक ने कहा कि वह कानूनी आवश्यकताओं के अनुसार विभिन्न देशों में कोवैक्सिन के लिए मंजूरी प्राप्त करने का पूरा प्रयास कर रही है। भारत बायोटेक ने ब्राजील के बाजार में कोवैक्सिन की बिक्री के लिए दोनों कंपनियों के साथ 20 नवंबर,2020 को समझौता किया था। कंपनी ने बताया कि वैश्विक स्तर पर कोवैक्सिन की कीमत 15 से 20 डॉलर के बीच रखी गई है लेकिन ब्राजील सरकार के लिए इसे 15 डॉलर प्रति खुराक रखा गया था।(भाषा)

Show comments

'वोट चोरी' के आरोप पर INDIA गठबंधन की 1 नवंबर को महारैली, रामलीला मैदान में तैयारियां तेज, राहुल गांधी ने की शामिल होने की अपील

Electric Scooter को लेकर TVS का बड़ा ऐलान, ग्राहकों को क्या होगा फायदा?

Digital Arrest Scam : क्यों भड़क गए CJI सूर्यकांत, मोबाइल दीवार पर मारिए, गिरफ्तारी अपने आप रुक जाएगी

Prayagraj : ड्रमों में भरे थे ₹500 के नोट, पुलिस ने 4 लोगों को हिरासत में लिया, जमीन से निकला 5 करोड़ से ज्यादा का खजाना, 4 हिरासत में

सस्ते फोन से Motorola करने वाला है धमाका, मिल सकती है 7,000mAh बैटरी, 144Hz डिस्प्ले और 50MP कैमरा

सभी देखें

साइक्लोन अर्णब के बाद फिर नया सिस्टम एक्टिव, यूपी-बिहार समेत इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

LIVE: ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रतीकात्मक ‘जन महाभियोग’, खरगे पेश करेंगे प्रस्ताव, राहुल देंगे समापन भाषण

UP में सरकारी नौकरी पाने वालों को बड़ी राहत! पुलिस वेरिफिकेशन के इंतजार में नहीं अटकेगी नियुक्ति, जानें नए नियम

कर्नाटक में 1 नवंबर से महंगा होगा दूध, 8 रुपये प्रति लीटर की भारी बढ़ोतरी

'एक्स-मेन' और 'स्टार ट्रेक' फेम दिग्गज अभिनेता पैट्रिक स्टीवर्ट का 86 वर्ष की आयु में निधन

अगला लेख