shradh paksha
✕

कहर बन कर आतंकियों पर टूट पड़े सुरक्षाबल, 2021 के अंत तक कश्मीर से आतंक के खात्मे का लक्ष्‍य

Updated: शनिवार, 24 जुलाई 2021 (10:22 IST)
मुख्य बिंदु
जम्मू। सुरक्षाबलों के लिए कश्मीर में नया टारगेट अब वर्ष 2021 के अंत तक आतंकवाद का अंत करना है। इसी टारगेट की पूर्ति की खातिर वे अब आतंकियों पर कहर बन कर टूट पड़े हैं। पिछले 24 दिनों के भीतर 26 आतंकियों को जहन्नुम का रास्ता दिखाया गया है। सुरक्षाबलों ने आज भी बांदीपोरा में 2 आतंकियों को ढेर कर दिया।
 
पुलिस महानिदेशक दिलबाग सिंह भी कहते थे कि कश्मीर में अनुमानतः 200 के करीब आतंकी मौजूद हैं। उन्हें उम्मीद थी कि अगर इसी दर से सुरक्षाबल आतंकियों का सफाया करते रहे तो इस साल के अंत तक कश्मीर वादी आतंकियों से मुक्त हो जाएगी।
 
अधिकारियों के बकौल, इस साल एक सौ के करीब आतंकियों का सफाया किया जा चुका है। जबकि इसी महीने मारे गए आतंकियों की संख्या 22 है। सरकारी रिकार्ड के अनुसार, अगर देखा जाए तो जुलाई महीने में प्रतिदिन औसतन एक आतंकी की मौत हुई है।
 
इतना जरूर था कि सुरक्षाबलों को यह सफलताएं पाने के लिए शहादतें भी देनी पड़ी हैं। इस वर्ष 19 सुरक्षाकर्मी शहीद हो चुके हैं। जुलाई में 26 आतंकियों को मार गिराने के लिए मात्र एक सुरक्षाकर्मी की ही शहादत देनी पड़ी है।
 
आतंकियों ने इस साल अभी तक 13 नागरिकों की हत्याएं भी की हैं। नागरिकों की हत्याओं के क्रम के पीछे चौंकाने वाला तथ्य यह था कि आतंकियों ने इस बार पुलिसकर्मियों तथा उनके परिवारों को ही ज्यादा निशाना बनाया है।
 
लेखक के बारे में
सुरेश एस डुग्गर
सुरेश डुग्गर वेबदुनिया के लिए जम्मू कश्मीर से समाचार संकलन के लिए अधिकृत हैं। वे तीन दशक से ज्यादा समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।.... और पढ़ें

Show comments

राष्ट्रपति मुर्मू से मुलाकात के बाद राहुल गांधी बोले- उन्होंने 'वोट चोरी' के आरोपों को खारिज नहीं किया, सबूत मांगे

Chirag Paswan : आखिर कितनी ट्रेनों को रोकेंगे?’ दिल्ली में चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन से पहले चिराग पासवान का बयान

गुजरात सरकार की बड़ी पहल : पोरबंदर में स्थापित होगा M-BRIC, सीवीड प्रोसेसिंग, स्टार्टअप्स और अनुसंधान को मिलेगी गति

Indore Traffic Alert : 11 अक्टूबर को भारत-वेस्टइंडीज मैच के लिए कई रास्ते बंद, घर से निकलने से पहले देखें रूट और पार्किंग की पूरी जानकारी

किचन से लेकर खेतों तक मचेगी तबाही! 1950 के बाद आ रहा 'सुपर अल नीनो' लाएगा रिकॉर्डतोड़ गर्मी और सूखा, क्या है बड़ा अलर्ट?

सभी देखें

दिल्ली-गुरुग्राम बॉर्डर पर भीषण जाम, सरहौल बॉर्डर पर गाड़ियों की लंबी कतारें; CJP आंदोलन को लेकर बढ़ी चौकसी

राष्ट्रपति मुर्मू से मुलाकात के बाद राहुल गांधी बोले- उन्होंने 'वोट चोरी' के आरोपों को खारिज नहीं किया, सबूत मांगे

इंदौर में RE-2 रोड के लिए फिर हुई रिमूवल कार्रवाई, 130 बाधक मकानों पर निगम की कार्रवाई

लखनऊ में बाढ़ प्रभावितों तक नावों से पहुंच रहा खाना-राशन, 1,900 फूड पैकेट बांटे; ड्रोन से होगा छिड़काव

Chirag Paswan : आखिर कितनी ट्रेनों को रोकेंगे?’ दिल्ली में चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन से पहले चिराग पासवान का बयान

अगला लेख