1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. कोरोना वायरस
  4. Andhra Pradesh government will bring back 6,000 fishermen stranded in Gujarat

आंध्रप्रदेश सरकार गुजरात में फंसे 6,000 मछुआरों को वापस लाएगी

Andhra Pradesh
नई दिल्ली। पूर्व केंद्रीय मंत्री और राज्यसभा सदस्य सुरेश प्रभु ने बुधवार को बताया कि लॉकडाउन के कारण फंसे करीब 6,000 मछुआरों को वापस लाने के लिए आंध्रप्रदेश सरकार गुजरात के वेरावल में विशेष बसें भेज रही है। 
 
उन्होंने बताया कि मुझे इन मछुआरों के बारे में जानकारी मिली। उनको भोजन और जरूरी सामानों की आपूर्ति के लिए मैंने तुरंत गुजरात के मुख्यमंत्री, भाजपा की स्थानीय इकाई और एनजीओ से संपर्क किया। 
 
आंध्रप्रदेश से राज्यसभा सदस्य प्रभु ने कहा कि उन्होंने आंध्रप्रदेश के मुख्यमंत्री वाई एस जगन मोहन रेड्डी के समक्ष भी यह मामला उठाया।
 
 उन्होंने कहा कि मुझे बताया गया है कि इन 6,000 मछुआरों को लाने के लिए विशेष बसों की व्यवस्था की गई है। राज्य से संसद सदस्य होने के नाते उनकी मदद करना मेरी जिम्मेदारी है। (भाषा)
अगला लेख
कानपुर में पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीम पर पथराव, 4 गिरफ्तार