1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. कोरोना वायरस
  4. amitabh bachchan continues blog hospital it silence and uncertainty next

अमिताभ बच्चन ने लिखा ब्लॉग, बताया- Covid-19 के इलाज ने हर पल को आनंद के साथ देखने के लिए किया प्रेरित

Amitabh Bachchan
मुंबई। कोरोनावायरस (Coronavirus) संक्रमण का इलाज करा रहे अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) ने भाग-दौड़ भरी जिंदगी के इन अकेले लम्हों पर अपनी कलम चलाई है और इस दौर में आए ख्यालों को अपने ब्लॉग के जरिए शेयर किया है।
 
अमिताभ ने ब्लॉग में कहा कि कोविड-19 इलाज ने उन्हें जीवन के हर पल को उसके आनंद के साथ देखने के लिए प्रेरित किया है।
 
कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि होने के बाद 11 जुलाई को 77 वर्षीय अभिनेता और उनके 44 वर्षीय पुत्र अभिषेक बच्चन को नानावटी अस्पताल के पृथक वार्ड में भर्ती कराया गया था।
 
इसके बाद गत शुक्रवार को अमिताभ की बहू ऐश्वर्या राय बच्चन और पोती आराध्या बच्चन को भी संक्रमण की पुष्टि होने के करीब सप्ताह भर बाद नानावटी अस्पताल में स्थानांतरित किया गया था।
 
अपने ब्लॉग पर अमिताभ ने सोमवार को पृथक वार्ड के अकेलेपन और 'भटकते मन' को लेकर भी अपने विचार साझा किए। 
 
उन्होंने लिखा- यह मौन और अगले कदम की अनिश्चितता... यह जीवन की प्रकृति का एक आश्चर्य है... वह सब कुछ जो हमारे लिए हर पल लाता है, जीवन का हर एक दिन...।'
 
अमिताभ ने लिखा- 'गुजरे सामान्य दिनों की गतिविधियों में कभी तसल्ली से बैठने और जैसे विचार अभी हमारे मन में आते हैं, वैसे विचार करने की ओर झुकाव नहीं था.... लेकिन अब इन्हीं विचारों से इन खाली घंटों को भरकर समय गुजरता है।'
 
उन्होंने लिखा कि वह उम्मीद करते हैं कि जल्द ही यह समय खत्म हो जाएगा और वह अपने प्रियजन के साथ होंगे। अमिताभ ने प्रार्थना करने वाले प्रशंसकों का शुक्रिया भी अदा किया। (भाषा) 
अगला लेख
OnePlus ने लांच किया अपना सबसे सस्ता स्मार्टफोन OnePlus Nord