dharma sangrah
✕

Corona से अमेरिका की अर्थव्यवस्था एक बार फिर गंभीर आर्थिक संकट में

Updated: बुधवार, 2 दिसंबर 2020 (14:23 IST)
वॉशिंगटन। अमेरिका की अर्थव्यवस्था एक बार फिर गंभीर आर्थिक संकट से जूझ रही है और इसे उबारने के लिए तत्काल कदम उठाने की जरूरत है। अमेरिका की मनोनीत वित्तमंत्री जैनेट एलेन ने यह बात कही है। एलेन ने इसके साथ ही आगाह किया कि यदि इस दिशा में तत्काल कदम नहीं उठाए गए तो हम स्वनिर्मित संकट की गिरफ्त में आ जाएंगे जिससे आगे और नुकसान होगा।
ALSO READ: अमेरिका में कोरोना से हुए भयावह हालात, 1 सप्ताह में हुई 10 हजार लोगों की मौत
अमेरिका के निर्वाचित राष्ट्रपति जो बिडेन ने मंगलवार को अपने गृहनगर विल्मिंग्टन, डेलावेयर में अपनी आर्थिक टीम से लोगों को परिचित कराया।  इस मौके पर एलेन ने कहा कि मैंने अपना करियर यह सुनिश्चित करने में बिताया है कि लोग काम करें और इसके साथ सम्मान हासिल करें। निर्वाचित राष्ट्रपति ने भी ऐसा ही किया है। मैंने यह समझ पिछली महामंदी और उसके बाद किए गए सुधार प्रयासों के दौरान देखी है। हम एक बार फिर ऐतिहासिक संकट का सामना कर रहे हैं।
ALSO READ: अमेरिकी विश्लेषक का दावा चीन ने किम जोंग को कोरोना वैक्सीन दी
फेडरल रिजर्व की पूर्व चेयरमैन 74 वर्षीय एलेन ने कहा कि कोरोनावायरस महामारी और उसके प्रभाव से अमेरिका के लोगों को काफी नुकसान हुआ है। इसका हमारे बीच सबसे कमजोर पर अधिक असर पड़ा है। उन्होंने कहा कि हमने जिंदगियां गंवाई हैं, रोजगार गंवाया है। छोटी कंपनियां टिके रहने के लिए संघर्ष कर रही हैं या बंद हो गई हैं। ऐसे में बड़ी संख्या में लोग भोजन और किराया चुकाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह एक अमेरिकी आपदा है।
 
एलेन ने कहा कि ऐसे में जरूरी है कि हम तत्काल कार्रवाई करें। इस दिशा में किसी तरह की लापरवाही से हमें अधिक नुकसान होगा। इस मौके पर बिडेन ने कहा कि इस संकट से निपटने के लिए एलेन से बेहतर कोई नहीं हो सकता। वे पहली वित्तमंत्री हैं, जो फेडरल रिजर्व की चेयरमैन और उससे पहले वाइस चेयरमैन रह चुकी हैं। साथ ही वे राष्ट्रपति की आर्थिक सलाहकार परिषद की चेयरमैन भी रह चुकी हैं। बिडेन ने कहा कि एलेन हमारे समय में सबसे महत्वपूर्ण आर्थिक दृष्टिकोण रखने वालों में से एक हैं। (भाषा)

Show comments

'अयोध्या हुई हमारी, अब मथुरा की बारी', डिप्टी CM केशव मौर्य का बयान, UP 2027 चुनाव को लेकर आखिर क्या है भाजपा का प्लान

Hero की इलेक्ट्रिक कार, 2 सीट, कॉम्पैक्ट डिजाइन और पंख जैसे दरवाजे होंगे खासियत

Rahul Gandhi News : राहुल गांधी और INDIA गठबंधन ने सुप्रीम कोर्ट को सौंपे 48 सवाल, CEC ज्ञानेश कुमार से मांगा जवाब

Bilkis Bano Case: गैंगरेप और हत्या मामले में 2 दोषियों को सुप्रीम कोर्ट से जमानत, 17 साल से जेल में थे बंद

Maruti की इस सस्ती कार के दीवाने हुए लोग, बिक्री आंकड़ों ने चौंकाया

सभी देखें

योगी सरकार की नई पहल, किसानों को चारे के बदले मिलेगी जैविक खाद, गोशालाओं से होगा सीधा अनुबंध

ओरछा श्रीरामराजा सरकार के खजाने को लेकर फैली खबरों पर प्रशासन का जवाब, डबल लॉक में पूरी तरह सुरक्षित है खजाना

दीपावली से पहले योगी सरकार का बड़ा तोहफा, 3 लाख कर्मियों के खातों में पहुंचा 441 करोड़ रुपए का मानदेय

उत्तराखंड को आर्थिक शक्ति बनाने की तैयारी, 1.27 लाख युवाओं को मिला रोजगार, CM धामी ने बताया सरकार का प्लान

राहुल-प्रियंका के जन्म के बाद बदल गया था इंदिरा गांधी का व्यवहार, Belonging : A Journey of Love के विमोचन पर Sonia Gandhi ने क्या किए खुलासे

अगला लेख