सम्बंधित जानकारी
- Happy Birthday : फिल्मों में आने से पहले वेटर का काम करते थे बोमन ईरानी, 42 की उम्र में किया था बॉलीवुड डेब्यू
- अक्षय कुमार और एकता कपूर की फिल्म का क्या हुआ?
- वेब सीरीज ‘तंदूर’ लेकर आ रही हैं निवेदिता बसु, रश्मि देसाई करेंगी डिजिटल डेब्यू
- कियारा आडवाणी ने कैसे की थी Lust Stories के Vibrator Scene की तैयारी
- सलमान खान की 'तेरे नाम' का बनेगा सीक्वल, सतीश कौशिक के पास है आइडिया
कोरोनावायरस की चपेट में आए सनी देओल, बोले- एकांतवास में हूं और मेरी तबीयत ठीक है
कोरोनावायरस की चपेट में कई बॉलीवुड सेलेब्स भी आ रहे हैं। अब बॉलीवुड अभिनेता सनी देओल का कोरोना टेस्ट पॉजिटिव निकला है। उन्हें हल्का बुखार और सर्दी-जुकाम हुआ था जिसके बाद उन्होंने अपना टेस्ट कराया। बीते दिन उनकी रिपोर्ट आई जिसमें उनका कोरोना टेस्ट पॉजिटिव पाया गया है।
सनी देओल ने खुद इस बारे में जानकारी दी है। सोशल मीडिया पर एक्टर ने अपने फैंस को इस बारे में बताया औऱ कहा कि आप भी कोरोना से बचने के लिए एहतियात बरतें। एक्टर ने साथ ही बताया कि वह इस वक्त आइसोलेशन में हैं, परिवार के किसी भी सदस्य से संपर्क में नहीं हैं।
मैंने कोरोना टेस्ट करवाया और रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मैं एकांतवास में हूं और मेरी तबीयत ठीक है। मेरा अनुरोध है कि आप में से जो भी लोग गत कुछ दिनों में मेरे संपर्क में आयें हैं, कृपया स्वयं को आइसोलेट कर अपनी जाँच करवाएं।
— Sunny Deol (@iamsunnydeol) December 2, 2020
सनी देओल ने ट्वीट कर कहा, 'मैंने कोरोना टेस्ट करवाया और रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मैं एकांतवास में हूं और मेरी तबीयत ठीक है। मेरा अनुरोध है कि आप में से जो भी लोग गत कुछ दिनों में मेरे संपर्क में आए हैं, कृपया स्वयं को आइसोलेट कर अपनी जांच करवाएं।'
सनी देओल करीब एक महीने से हिमाचल प्रदेश के मनाली में रह रहे हैं। हाल ही में मुंबई में उन्होंने अपने कंधे की सर्जरी कराई थी। जिसके बाद आराम के लिए वह मनाली स्थित अपने फार्महाउस पर पहुंचे थे। तब से वे यहीं रह रहे हैं।
बता दें कि फिल्मों के अलावा सनी देओल राजनीति में भी सक्रिय हैं। सनी देओल ने 2019 लोकसभा चुनाव में भाजपा के टिकट से गुरदासपुर सीट से जीत भी हासिल की। इसके अलावा हाल ही में उनकी आने वाली फिल्म अपने 2 का ऐलान किया गया। जिसमें देओल परिवार की तीन पीढ़ियां पर्दे पर साथ नजर आने वाली है।
