Hanuman Chalisa
✕

Corona virus : ओडिशा में सामने आए 48 नए मामले, संक्रमितों की संख्या बढ़कर हुई 672

Updated: शुक्रवार, 15 मई 2020 (12:29 IST)
भुवनेश्वर। ओडिशा में शुक्रवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 48 नए मामले सामने आने के बाद राज्य में इस घातक वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 672 हो गई। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
ALSO READ: कोरोना : डेढ़ महीने से घर जाने की कोशिश कर रहे हैं ओडिशा और आंध्र के दर्जनों श्रद्धालु
गंजाम और बालासोर में 12-12, पुरी में 10, भद्रक में 6, नयागढ़ में 3, जाजपुर में 2 और कटक, सुंदरगढ़ एवं देवगढ़ जिलों में 1-1 नया मामला सामने आया है। अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार को जिन लोगों के संक्रमित होने का पता चला है, वे अस्थायी क्वारंटाइन चिकित्सकीय केंद्रों में रह रहे थे और 1 व्यक्ति घर में क्वारंटाइन में रह रहा था। ये लोग हाल में ओडिशा लौटे थे। इनमें से अधिकतर लोग गुजरात, पश्चिम बंगाल, दिल्ली और महाराष्ट्र से लौटे हैं।
 
ओडिशा के 30 जिलों में से 21 जिलों में संक्रमण के मामले सामने आ चुके हैं। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के सूत्रों ने बताया कि अभी तक 81,919 नमूनों की जांच की जा चुकी है जिनमें से 4,769 नमूनों की जांच गुरुवार को हुई।
ALSO READ: लॉकडाउन की वजह से चेन्नई में फंसे थे ओडिशा के 25 मछुआरे, इस तरह पहुंचे घर
राज्य में संक्रमण ने 48 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमित लोगों की कुल संख्या बढ़कर 672 हो गई है। इनमें से 511 मरीजों का अभी उपचार चल रहा है और 158 लोग संक्रमणमुक्त हो गए हैं। इसके अलावा 3 मरीजों की संक्रमण के कारण मौत हो चुकी है।
 
राज्य में गंजाम में संक्रमण के सर्वाधिक मामले सामने आए हैं। गंजाम में 264 मामले, बालासोर में 102, जाजपुर में 90, खुर्दा में 53, भद्रक में 46, सुंदरगढ़ में 26, केंद्रपाड़ा में 22, अंगुल में 15 और पुरी में 14 मामले सामने आए हैं। इसके अलावा मयूरभंग में 9, जगतसिंहपुर में 5 और नयागढ़, क्योंझर, कटक एवं बौध जिलों में 4-4 मामले सामने आए हैं। बोलांगीर, देवगढ़, कालाहांडी और झारसुगुड़ा में 2-2 और कोरापुट एवं ढेंकनाल में 1-1 मामला सामने आया है। (भाषा)

Show comments

Baba Ramdev : पहनाई माला, कहा था भगवान का अवतार, अब बोले- पाखंडी, बाबा बागेश्वर से क्यों नाराज हुए स्वामी रामदेव

WhatsApp Web इस्तेमाल करने वालों के लिए अलर्ट, पब्लिक कंप्यूटर पर न करें यह गलती, वरना हैक हो सकता है अकाउंट

क्या दुनिया की बड़ी शक्तियां नया समीकरण बना रही हैं और भारत बाहर खड़ा है?

पहली बार हाथ में आया गेमिंग कंट्रोलर, GTA 6 खेलते-खेलते शशि थरूर ने नोटबंदी पर कह दी यह बड़ी बात

सावधान! जिस बिसलेरी की बोतल को समझते हैं सबसे शुद्ध, जांच में उसी का पानी निकला असुरक्षित; FSSAI का बड़ा एक्शन

सभी देखें

जाति, छुआछूत और अस्पृश्यता से विभाजित समाज को जोड़ने का माध्यम बना गुरु साहिब का संदेश : CM योगी

सोनिया, प्रियंका, राहुल गांधी की बातचीत का वीडियो वायरल, स्कूल में बच्चे को थप्पड़ मारने का किस्‍से का हुआ खुलासा

दिवंगत जवान की बेटी की शादी में पहुंचा 16 जाट रेजिमेंट, न‍िभाया पिता का फर्ज, भावुक हुआ माहौल

पंजाब की सियासत में बड़ा उलटफेर, 6 साल बाद फिर साथ आए BJP और अकाली दल, अमित शाह ने बताया किसका होगा मुख्यमंत्री

दिल्ली में कांग्रेस नेताओं ने सपा को बताई उसकी हैसियत, राजभर का अखिलेश पर निशाना

अगला लेख