1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. कोरोना वायरस
  4. 101 new cases of Corona in Odisha, 538 infected

ओडिशा में Corona के 101 नए मामले, संक्रमितों की संख्या 538 हुई

Corona virus
भुवनेश्वर। ओडिशा में बुधवार को 101 लोग कोरोना वायरस (Corona virus) कोविड-19 से संक्रमित पाए गए। इसके साथ ही राज्य में संक्रमित लोगों की संख्या 538 पर पहुंच गई है।

स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि नए मामलों में से 52 गंजम जिले से, 33 बालासोर, सात-सात जाजपुर और सुंदरगढ़ तथा दो क्योंझार से सामने आए।

राज्य में अब भी 419 लोग संक्रमित हैं जबकि 116 लोग बीमारी से उबर चुके हैं। तीन लोगों की इस वैश्विक महामारी से मौत हो चुकी है। अधिकारी ने बताया कि कोविड-19 से प्रभावित 21 में से केवल पांच जिलों में ही राज्य में संक्रमित कुल लोगों की 84 फीसदी संख्या है।

गंजम जिले में कोविड-19 के सबसे अधिक 210 मामले सामने आए हैं। बालासोर में 90, जाजपुर में 71, खुर्दा में 50, भद्रक में 31, सुंदरगढ़ में 23 और अंगुल में 15 मामले सामने आए हैं। मयूरभंज और क्योंझर से नौ-नौ मामले तथा जगतसिंहपुर से पांच मामले सामने आए हैं।
कालाहांडी, झारसुगुडा तथा बोलांगीर से दो-दो मामले सामने आए हैं जबकि नयागढ़, कोरापुट, ढ़ेंकनाल तथा देवगढ़ से एक-एक मामला सामने आया है।(भाषा)
अगला लेख
दर्दनाक, 300 किमी पैदल चला प्रवासी मजदूर, लू लगने से मौत