सम्बंधित जानकारी
- 6.29 लाख करोड़ रुपए के 'प्रोत्साहन पैकेज' का हुआ ऐलान, जानिए किसको मिलेगा कितना...
- भारत में Black Fungus के 40 हजार 845 मामले
- सार्स-कोव-2 को अन्य कोरोनावायरस से अलग कर सकता है यह नया उपकरण
- हेल्थ सेक्टर को 'बूस्टर डोज', सस्ती दरों पर मिलेगा 100 करोड़ तक का कर्ज
- Fact Check: क्या आप COVID Vaccine लगाने के बाद Bluetooth से कनेक्ट हो सकते हैं? जानिए सच
दिल्ली में इस साल Corona के सबसे कम 59 नए मामले, 2 की मौत
नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार को कोविड-19 के 59 मामले दर्ज किए गए जो इस साल के अब तक के सबसे कम दैनिक मामले हैं। स्वास्थ्य विभाग ने जानकारी साझा कर इस बारे में बताया।
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार संक्रमण दर सुधरकर 0.10 प्रतिशत हो गई। दिल्ली में रविवार को 89 नए मामले आये थे और संक्रमण दर 0.12 प्रतिशत थी तथा 4 लोगों की मौत हुई थी।
महामारी की शुरुआत के बाद से कोविड-19 के 14,33,993 मामले दर्ज किए गए हैं। इनमें से अब तक 14.07 लाख मरीज स्वस्थ हुए हैं और 24,967 लोगों की मौत हुई है।
