सम्बंधित जानकारी
- खतरनाक Delta प्लस में बदला Delta, वैज्ञानिकों को आशंका एंटीबॉडीज कॉकटेल वैरिएंट पर बेअसर
- Live : उत्तराखंड में चरणबद्ध अनलॉक, शुरू हुई चारधाम यात्रा
- संक्रमण की रफ्तार घटी, 10 लाख से कम हुए एक्टिव केस, रिकवरी 95 प्रतिशत से अधिक
- ब्लड क्लॉटिंग : कोविड के मरीजों में क्यों है खतरा
- दिल्ली और तमिलनाडु में ‘अनलॉक’ प्रक्रिया के तहत मिली और ढील, जानिए अन्य राज्यों में क्या है लॉकडाउन का हाल?
Corona Indore Update: इंदौर में संक्रमण के 56 नए मामले, 1 की मौत
इंदौर। मध्यप्रदेश के इंदौर जिले में कोरोना संक्रमण के 56 नए मामले सामने आने के अलावा एक रोगी की मृत्यु दर्ज की गई है। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार रविवार रात जारी स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार रविवार को 9,486 सैंपलों की जांच में 56 नए संक्रमित सामने आए हैं और संक्रमण दर 0.59 प्रतिशत रही, जो नियंत्रित मानी जाती है।
इंदौर जिले में अब तक कुल 16,06,075 सैम्पल जांचे गए हैं जिसमें 1,52,575 संक्रमित पाए गए हैं। रविवार को 52 रोगियों को स्वस्थ करार देकर डिस्चार्ज करने के बाद अब तक कुल 1,50,506 नागरिक कोरोना संक्रमण से मुक्त हुए हैं। 1 रोगी की मौत दर्ज किए जाने के बाद अब तक कुल 1,371 रोगी की मौत दर्ज की गई है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर बीएस सैत्या के अनुसार वर्तमान में जिले में एक्टिव केस की संख्या 698 है। (वार्ता)
