सम्बंधित जानकारी
- Bihar Coronavirus Update : बिहार में कोरोनावायरस संक्रमित मामले बढ़कर 1,38,265 हुए
- Unlock-4 guideline: मध्यप्रदेश में शर्तो के साथ 21 सितंबर से खुलेंगे स्कूल,सभी प्रकार के आयोजन की भी सशर्त छूट
- विरोध के बीच JEE Main 2020 शुरू, कोरोनाकाल में केंद्रों पर बरती गई ये सावधानियां, देखें Photos
- एक फ्लैट में 21 दिन अकेले रहना कोरोना से जंग का सबसे चुनौतीपूर्ण हिस्सा था: जेनेलिया डिसूजा
- कोरोनावायरस Live Updates : Corona के लक्षणों को लेकर भारतीय वैज्ञानिकों का बड़ा अध्ययन
इंदौर में Corona से 402 मौतें, संक्रमितों का आंकड़ा 13493 पर पहुंचा
इंदौर। देश में कोविड-19 से सबसे ज्यादा प्रभावित जिलों में शामिल इंदौर (Indore news) में मंगलवार को कोरोनावायरस (Coronavirus) से होने वाली मौतों का आंकड़ा 400 के पार चला गया। 243 नए कोरोना पॉजिटिव मरीजों के सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या 13493 पर पहुंच गई है। यह जानकारी स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी मेडिकल बुलेटिन में दी गई है।
प्रभारी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पूर्णिमा गाडरिया के अनुसार शहर में मंगलवार को 2994 कोरोना टेस्ट की जांच रिपोर्ट मिल चुकी है, जिसमें 2692 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव जबकि 243 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। अब इंदौर में कुल कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 13 हजार 493 पर पहुंच गई है।
डॉ. पूर्णिमा के अनुसार मंगलवार को 1387 सैंपल स्वास्थ्य विभाग को प्राप्त हुए हैं। अभी तक 2 लाख 19 हजार 415 कोरोना सैंपलों की जांच रिपोर्ट मिल चुकी है। उन्होंने कहा कि 1 सितम्बर तक प्राप्त रैपिड एंटीजन सैंपल की संख्या 14256 है।
मंगलवार को शहर के विभिन्न अस्पतालों से 125 और मरीजों को उपचार के बाद डिस्चार्ज किया गया। अब तक 9393 कोरोना मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। उन्होंने बताया कि फिलहाल विभिन्न अस्पतालों में 3698 कोरोना पॉजिटिव मरीजों का उपचार चल रहा है।
