1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. कोरोना वायरस
  4. 4 Workers at Delhis RML Hospital Campus Canteen Test Positive for Covid-19

दिल्ली : RML अस्पताल की कैंटीन के 4 कर्मचारियों में कोरोना की पुष्टि

Delhi
नई दिल्ली। राममनोहर लोहिया (RML) अस्पताल परिसर के भीतर एक कैंटीन में कार्यरत 4 कर्मचारियों में कोविड-19 की पुष्टि हुई है। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी।
 
कैंटीन मुख्य रूप से रेजिडेंट डॉक्टरों के लिए है और संक्रमण का मामला सामने आने के बाद इसे बंद कर दिया गया है। इसके साथ ही पिछले कुछ दिनों में कर्मचारियों के संपर्क में आए व्यक्तियों की तलाश की जा रही है।
 
एक सूत्र के अनुसार एक कर्मचारी में लक्षण सामने आने के बाद उसकी और 3 अन्य कर्मचारियों की जांच की गई। सूत्र ने बताया कि उनकी जांच के नतीजों में गुरुवार को संक्रमण की पुष्टि हुई। अभी तक अस्पताल के 30 स्वास्थ्यकर्मी कोविड-19 की चपेट में आ चुके हैं। (भाषा)
अगला लेख
Corona virus : हॉटस्पॉट बनती जा रही है एशिया की सबसे बड़ी झुग्गी बस्ती धारावी, 45 दिनों में सामने आए 1000 से ज्यादा मामले