शुक्रवार, 27 सितम्बर 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. कोरोना वायरस
  4. 2 BSF personnel die of coronavirus COVID-19
Written By
Last Updated : गुरुवार, 7 मई 2020 (17:44 IST)

बड़ी खबर, Corona से BSF के दो जवानों की मौत, 150 से ज्यादा संक्रमित

बड़ी खबर,  Corona से BSF के दो जवानों की मौत, 150 से ज्यादा संक्रमित - 2 BSF personnel die of coronavirus COVID-19
नई दिल्ली। सीमा सुरक्षा बल (BSF) के दो जवानों की कोरोना (Corona) से मृत्यु हो गई है।
 
बीएसएफ ने गुरुवार को ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। बल ने कहा है प्रहरी परिवार के दो जवानों की कोरोना महामारी से मृत्यु पर पूरा बल व्यथित है।
 
बल के महानिदेशक और सभी वर्ग अपने कोरोना योद्धाओं की असामायिक मृत्यु से बहुत दुखी हैं। असहनीय दुख की इस घड़ी में पूरा बल पीड़ित परिवारों के साथ मजबूती से खड़ा है।
 
उल्लेखनीय है कि बल की ओर से मंगलवार को यहां जारी वक्तव्य में कहा गया है कि अपने निर्धारित दायित्वों का पालन करते हुए और संचालन संबंधी गतिविधियों के दौरान बल के 85 और जवानों में कोरोना के संक्रमण के मामले सामने आए हैं।

इससे पहले बल के 69 जवानों में इस वायरस का संक्रमण पाया गया, जिससे कुल संक्रमित जवानों की संख्या बढ़कर 154 हो गई, जिनमें से दो को उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है। (प्रतीकात्मक फोटो)