1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. कोरोना वायरस
  4. राजस्थान में Coronavirus संक्रमण से 7 और मौत, 149 नए मामले

Coronavirus | राजस्थान में Coronavirus संक्रमण से 7 और मौत, 149 नए मामले

Coronavirus
जयपुर। राजस्थान में कोरोनावायरस संक्रमण से गुरुवार को 7 और लोगों की मौत हो गई जिससे राज्य में संक्रमण से मरने वालों की कुल संख्या 489 हो गई है। इसके साथ ही 149 नए मामले सामने आने से राज्य में इस घातक वायरस से संक्रमितों की अब तक की कुल संख्या 22,212 हो गई जिनमें से 4,846 रोगी उपचाराधीन हैं।
 
एक अधिकारी ने बताया कि गुरुवार को पाली में 3, जोधपुर में 2, नागौर में 1 व उदयपुर में 1 और संक्रमित की मौत दर्ज की गई। इससे राज्य में कोरोनावायरस संक्रमण से मरने वालों की कुल संख्या 489 हो गई है।
उन्होंने बताया कि केवल जयपुर में कोरोनावायरस संक्रमण से मरने वालों की संख्या 169 हो गई है जबकि जोधपुर में 64, भरतपुर में 40, कोटा में 26, अजमेर में 22, बीकानेर में 18, नागौर में 15, पाली में 15 और धौलपुर में 11 संक्रमितों की मौत हो चुकी है। अन्य राज्यों के 31 रोगियों की भी यहां मौत हुई है।
 
उन्होंने बताया कि गुरुवार सुबह 10.30 बजे तक नागौर में 29, जयपुर में 25, अलवर में 21, अजमेर में 20, भरतपुर में 16, बीकानेर में 13, दौसा में 11 व झुंझुनू में 8 नए मामले दर्ज किए गए। राज्यभर में कोरोनावायरस संक्रमण के कारण कई थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू लगा हुआ है। (भाषा)
अगला लेख
कोरोनावायरस Live Updates : ओडिशा में कोरोनावायरस संक्रमण के एक दिन में सर्वाधिक 577 मामले आए