सम्बंधित जानकारी
- गुजरात में स्पर्म देने के एक दिन बाद कोरोना मरीज की मौत, पत्नी ने अदालत में दायर की थी याचिका
- CoronaVirus India Update : भारत में कोविड-19 के 35,342 नए मामले, 30 दिन में मिले 3.13 लाख कोरोना संक्रमित
- Corona के मामलों में वृद्धि के बीच सिंगापुर ने नेशनल डे परेड को टाला
- मध्यप्रदेश में आज से गर्भवती महिलाओं का वैक्सीनेशन,डॉक्टर पल्लवी से जानें आपके हर सवाल का जवाब!
- केंद्र सरकार ने किया दावा- कोई वेंटिलेटर स्टॉक में नहीं रखा, राज्यों को भेजा तुरंत...
पाकिस्तान में सामने आए 1425 नए कोरोना मामले, संक्रमितों की संख्या 10 लाख के पार | corona virus
मुख्य बिंदु
- पाकिस्तान में सामने आए 1425 नए कोरोना मामले
- संक्रमितों की संख्या 10 लाख के पार
- मृतक संख्या बढ़कर 22939 हुई
इस्लामाबाद। पाकिस्तान में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 1,425 नए मामले सामने आने के देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 10 लाख के पार चली गई। राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा मंत्रालय ने बताया कि देश में अब संक्रमण के मामले बढ़कर 10,00,034 हो गए हैं, वहीं 1 दिन में 11 और लोगों की संक्रमण से मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 22,939 हो गई। मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि पाकिस्तान में संक्रमण के कुल मामले अब 10,00,034 और मृतक संख्या 22,939 है।
अधिकारियों ने पिछले 24 घंटे में 25,215 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की और नमूनों के संक्रमित आने की दर 5.56 प्रतिशत है। 1 दिन पहले नमूनों के संक्रमित आने की दर 6.31 प्रतिशत थी। पाकिस्तान इस समय वैश्विक महामारी की चौथी लहर का सामना कर रहा है जिसका कहर इस माह की शुरुआत में शुरू हुआ था।(भाषा)
