dharma sangrah

गुजरात में नाइट कर्फ्यू के दौरान मनाया जन्मदिन, 14 गिरफ्तार

Updated: रविवार, 25 अप्रैल 2021 (15:34 IST)
राजकोट। गुजरात के राजकोट में कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए लगाए गए नाइट कर्फ्यू का उल्लंघन कर जन्मदिन की 2 अलग अलग दावतों में शामिल 14 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। शनिवार रात को आयोजित किए गए कार्यक्रमों की वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आई है।
 
पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक, एक पुलिस कर्मी के बेटे की जन्मदिन की दावत पुलिस मुख्यालय में आयोजित की गई जहां पटाखे भी फोड़े गए।
 
पुलिस अधिकारी ने बताया, ‘पीसीआर वैन में गश्त कर रहे अधिकारियों ने देखा कि पुलिस मुख्यालय में पटाखे फोड़े जा रहे हैं। वे मौके पर पहुंचे और पाया कि चार लोग जन्मदिन मना रहे हैं। सभी चारों को गिरफ्तार कर लिया गया।‘
 
एक अन्य घटना में, एक एनजीओ के सदस्यों ने आधी रात के करीब यहां एक स्कूल के परिसर में जन्मदिन की दावत में शिरकत की। सोशल मीडिया मंच पर कार्यक्रम की कुछ वीडियो साझा करने के बाद पुलिस ने एनजीओ के 11 सदस्यों के खिलाफ मामला दर्ज किया और उनमें से 10 को गिरफ्तार कर लिया।
 
उन्होंने बताया कि उनके खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 188, 269 और अन्य प्रावधानों में मामला दर्ज किया गया है।
 
गुजरात में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के मद्देनजर 20 शहरों में रात आठ बजे से सुबह छह बजे तक राज्य सरकार ने कर्फ्यू लगाया हुआ है। राज्य में शनिवार को 14,097 नए मामले आए थे जो एक दिन में अब तक सर्वाधिक हैं। (भाषा)

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

योगी सरकार के जीरो पावर्टी अभियान से प्रतापगढ़ के 32000 परिवारों की चमकेगी किस्मत

जनता दर्शन में CM योगी का बड़ा निर्देश, बोले- हर जरूरतमंद का बने आयुष्मान कार्ड

बीमारू यूपी नहीं था, उसे चलाने वाले राजनेताओं की मानसिकता थी बीमारू : योगी

अगला लेख