1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. कोरोना वायरस
  4. 1.58 lakh patients of corona virus in India

Corona virus : देश में मृतक संख्या बढ़कर 4,531 हुई, संक्रमण के मामले बढ़कर 1.58 लाख हुए

Corona virus
नई दिल्ली। कोरोना वायरस वैश्विक महामारी के कारण देश में पिछले 24 घंटे में 194 और लोगों की मौत हो जाने से गुरुवार सुबह 8 बजे तक इस घातक बीमारी से मरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 4,531 हो गई और संक्रमण के 6,566 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 1,58,333 हो गई। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह जानकारी दी।
मंत्रालय ने बताया कि देश में 86,110 संक्रमित लोगों का उपचार चल रहा है, 67,691 लोग इलाज के बाद संक्रमण मुक्त हो चुके हैं और 1 मरीज विदेश चला गया है। स्वास्थ्य मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि अभी तक 42.75 प्रतिशत मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। देश में जिन लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है, उनमें विदेशी नागरिक भी शामिल हैं। (भाषा)
अगला लेख
पुलवामा में आतंकी हमले की साजिश नाकाम, विस्फोटकों से भरी कार को उड़ाया