सम्बंधित जानकारी
- अविनाश साबले ने 3000 मीटर स्टीपलचेज़ में जीता रजत पदक
- रेसवॉकिंग में पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला बनी प्रियंका गोस्वामी, रीजीजू ने शेयर किया Video
- 'अंगूर खट्टे हैं', Commonwealth Games में हारने के बाद लवलीना ने यह कहा
- राष्ट्रगान पर सोना जीतने वाली साक्षी के छलक गए आंसू, Video हुआ वायरल
- Commonwealth Games की गत विजेता मनिका बत्रा को एकल क्वार्टर में मिली करारी हार
थका देने वाले मैच को जीतकर पीवी सिंधू पहुंची सेमीफाइनल में
बर्मिंघम: भारत की शीर्ष शटलर पीवी सिंधु ने राष्ट्रमंडल खेल 2022 में शनिवार को मलेशिया की गोह जिन वी को 2-1 से मात देकर सेमीफाइनल में जगह बनायी।
पुसरला वेंकट सिंधु ने अपनी गोह को तीन गेमों के मैच में 19-21, 21-14, 21-18 से मात दी।दोनों खिलाड़ी इससे पहले तीन बार आमने-सामने आ चुके थे और सिंधु ने तीनों बार जीत दर्ज की थी। बर्मिंघम 2022 के मिश्रित टीम फाइनल में भी दोनों ने एक दूसरे का सामना किया था, जहां सिंधु ने 22-20, 21-17 से सीधे गेमों में गोह को मात दी थी।
सिंधु ने कोर्ट के हर कोने में शॉट खेले और अंततः गोह तीसरे गेम में बेहद थकी हुई और हतोत्साहित नज़र आयीं। नतीजतन सिंधु ने अगले दो गेम 21-14, 21-18 से जीतते हुए लगातार तीसरी बार राष्ट्रमंडल खेलों के सेमीफाइनल में कदम रखा।
दूसरी ओर, सिंधु की हमवतन आकर्षी कश्यप को अपने क्वार्टरफाइनल मैच में स्कॉटलैंड की कर्स्टी गिलमोर के हाथों 2-0 हार मिली। गिलमोर ने आकर्षी को 21-10, 21-7 के सीधे गेमों में हराकर सेमीफाइनल में जगह बनायी।(वार्ता)
पुसरला वेंकट सिंधु ने अपनी गोह को तीन गेमों के मैच में 19-21, 21-14, 21-18 से मात दी।दोनों खिलाड़ी इससे पहले तीन बार आमने-सामने आ चुके थे और सिंधु ने तीनों बार जीत दर्ज की थी। बर्मिंघम 2022 के मिश्रित टीम फाइनल में भी दोनों ने एक दूसरे का सामना किया था, जहां सिंधु ने 22-20, 21-17 से सीधे गेमों में गोह को मात दी थी।
यहां हालांकि गोह अपनी भारतीय प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ बेहतर मुकाबला पेश कर सकीं। उन्होंने सिंधु के खिलाफ पहला गेम 21-19 से जीता और अगले दो गेमों में भी सिंधु को जीत हासिल करने के लिये बहुत मेहनत करनी पड़ी।Commonwealth games : Badminton
— Sports India (@SportsIndia3) August 6, 2022
PV Sindhu Advance to Semifinal after a victory over Goh Jin Wei (MAS) by 19-21 21-14 21-18
Good fight by Goh , overall a good fight pic.twitter.com/eI17AQNZWe